---Advertisement---

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में युवा प्रतिभा को मिला नया मंच, CM Yogi Adityanath दे रहे उद्यमिता को उड़ान

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में बने हुए समानों को वैश्विक मंच पर एक पहचान दिलाना निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री के द्वारा उठाए गए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए बेहतर रहने वाला है जहां 15000 से ज्यादा विजिटर्स दूसरे दिन पर पहुंचे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 27, 2026 3:13 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 का आगाज हो चुका है और ऐसे में इस मंच के जरिए यूपी की संस्कृति विरासत और उद्यमियों को एक पहचान मिल रही है। खानपान से लेकर अलग-अलग बिजनेस और अन्य क्षेत्रों में ग्लोबल लेवल तक उत्तर प्रदेश की पहुंच बरकरार हो सके इसे लेकर युवाओं का एक खास उत्साह देखा जा रहा है। जाहिर तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से प्रतिभा को नई पहचान दी जा रही है। आइए जानते हैं इसे लेकर गवर्नमेंट ऑफ यूपी ने क्या जानकारी दी है और क्यों यह इंटरनेशनल ट्रेड शो चर्चा में है।

यूपी में कारोबार के विस्तार के मिल रहे नए अवसर

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी ने इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 युवाओं की उद्यमशील प्रतिभा को नई पहचान दे रहा है। यहां युवा उद्यमियों को अपने उत्पादों, कारोबारी विचारों और सफल बिजनेस मॉडल को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने के साथ ही कारोबार के विस्तार के नए अवसर मिल रहे हैं।

देखें कैसे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 में मिला युवा प्रतिभा को नया मंच

युवा प्रतिभा को नया मंच और उद्यमिता को नई उड़ान देने के साथ ही उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 के लिए सीएम युवा एक्सपो 2026 में युवाओं का उत्साह दिखा है। युवा उद्यमियों को उत्पाद, प्रदर्शन बाजार से जोड़ने और बिजनेस विस्तार के लिए मंच मिला है। इसके जरिए युवा कारोबारी को विशेषज्ञों के सामने अपने इनोवेटिव बिजनेस आइडिया रखने का मौका मिला है। दूसरे दिन ही एक्सपो में 15000 से ज्यादा विजिटर पहुंचे। स्थानीय हुनर और स्वदेशी उत्पादों की वैश्विक बाजार तक पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

स्वदेशी उत्पादों को पहचान दिलाने में जुटे CM Yogi Adityanath

जाहिर तौर पर स्वदेशी उत्पादों को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाने की दिशा में सीएम योगी आदित्यनाथ का यह कदम निश्चित तौर पर सराहनीय है। उत्तर प्रदेश की चीजों को ग्लोबल लेवल पर सराहना मिल सके और इसके जरिए वैश्विक स्तर पर पहुंच बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 27, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 27, 2026

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 27, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 27, 2026