---Advertisement---

मथुरा में ईद के दिन ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या! CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को दिया निर्देश, तनावपूर्ण हुई स्थिति

CM Yogi Adityanath ने आज ईद के दिन मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की कथित हत्या से जुड़े मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 21, 2026 12:18 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ब्रज क्षेत्र के मथुरा में आज ईद के दिन भीषण बवाल हुआ है। दरअसल, मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नवीपुर गांव के निकट गौरक्षक दल से जुड़े संत चंद्रशेखर यानी ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या हुई है। इस घटना को लेकर भारी बवाल देखने को मिला।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित करने और आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ईद के दिन मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या!

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नवीपुर गांव के निकट गौरक्षक दल से जुड़े संत चंद्रशेखर की कथित रूप से हत्या हुई है। जानकारी के मुताबिक फरसा वाले बाबा सुबह करीब 4 बजे बाइक पर सवार होकर गौतस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने उन्हें कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद उनके हजारों समर्थक मौके पर जुट गए। गौरक्षा दल से जुड़े समर्थकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया जिससे आज ईद त्यौहार के दिन यातायात प्रभावित रहा। पुलिस बल पर पथराव भी देखने को मिला जिसके बाद आंसू गैस के गोले भी दागे गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

यूपी CM Yogi Adityanath ने लिया मामले का संज्ञान!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस प्रकरण का संज्ञान लिया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करने के साथ अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की बात कही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का निर्देश दिया गया है। खबर लिखे जाने तक इस प्रकरण में एक आरोपी को पकड़ा जा सका है। वहीं शेष तीन फरार बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर उन्हें सजा दिलाने का काम किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Train Driver Salary Hike

मार्च 21, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 21, 2026

Yuvraj Dua

मार्च 21, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 21, 2026

Petrol-Diesel-Price Hike

मार्च 21, 2026

Mohan Bhagwat

मार्च 21, 2026