---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: केंद्रीय कैबिनेट के अहम फैसले से किसानों की आय में होगी वृद्धि, यूपी के अन्नदाता होंगे अधिक सशक्त; जानें पूरी खबर

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट के अहम फैसले से किसानों को होने वाले फायदों के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 6, 2026 4:43 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में किसान बंधुओं की भलाई के लिए लगातार कल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी की डबल इंजन की सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास को रफ्तार देने का प्रयास कर रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ के अभियान को पूरा करने की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने किसानों की भलाई के लिए अहम फैसला लिया है। इस पर यूपी के सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा कपास उत्पादकता मिशन (2026-27 से 2030-31) के लिए 5659.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिया जाना किसान कल्याण और कृषि सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक दूरदर्शी एवं सराहनीय पहल है। यह निर्णय कपास क्षेत्र में उत्पादकता, गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा को नई शक्ति देगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि, खेती की लागत में संतुलन और वैश्विक बाजार में भारतीय कपास की पहचान और अधिक सशक्त होगी।’

वहीं, सीएम ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा एक अन्य निर्णय की जानकारी देते हुए बताया, ‘अन्नदाता किसानों के श्रम और स्वाभिमान को संबल देने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गन्ना किसानों हेतु वर्ष 2026-27 चीनी उत्पादन सीजन के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाना स्वागतयोग्य है। यह निर्णय गन्ना किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करते हुए कृषि क्षेत्र को और अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार के सतत प्रयासों को रेखांकित करता है। प्रदेश के समस्त गन्ना किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दीं कई सौगातें

उधर, बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को कई बड़ी सौगातें प्रदान की। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा, ‘विकास की गति जितनी तेज होगी, व्यक्ति, समाज और देश की समृद्धि भी उतनी ही तीव्र होगी। उसी समृद्धि को आगे बढ़ाते हुए आज जनपद गोरखपुर में 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मौजा जंगल बेनी माधव नं.-1 में निर्मित दो मंजिला कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर 612 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026

कल का मौसम 24 June 2026

जून 23, 2026