CM Yogi Adityanath: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है। गौरतलब है कि यूपी चुनाव के कुछ महीने ही बचे है। इसकी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार बजट में कई बड़े ऐलान कर सकती है। जिससे राज्यवासियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। 11 फरवरी 2026 को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बजट में आर्थिक बुनियादी ढांचे पर ज्यादा जोर रहने की उम्मीद है। बीते दिन विधानसभा सत्र शुरू होने पर सीएम योगी ने कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी और बताया कि कैसे यूपी आज देश की अर्थव्यवस्था में एक अहम योगदान दे रहा है। उत्तर प्रदेश का लक्ष्य आने वाले वर्षों में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है। जो मुख्यमंत्री की विजन दर्शाता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
2027 चुनाव से पहले CM Yogi Adityanath का मास्टरस्ट्रोक
11 फरवरी 2026 को सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य का बजट पेश करेगी। वहीं बीते दिन विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी ने आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश की, और बताया कि कैसे आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकालकर ब्रेक-थ्रू इकॉनमी के रूप में स्थापित किया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण उसी बदलाव को दर्शाता है। सर्वे के मुताबिक, 2016-17 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 13.30 लाख करोड़ रुपये की थी, जो 2025-26 में 36 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। यानी नौ वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था करीब तीन गुना हो जाएगी।
जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में 1950 बाढ़ परियोजनाओं से 3.72 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। साथ ही प्रति व्यक्ति आय में करीब 3 गुणा बढ़ोतरी हुई है जो एक काफी अच्छा संकेत है। इसके अलावा राज्य में तेजी से एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही एयरपोर्ट का भी निर्माण कया जा रहा है। जो कनेक्टिविटी के मामले में राज्य का नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा।
कृषि उत्पाद में भी उत्तर प्रदेश अग्रणी
आर्थिक सर्वे में किसानों से लेकर महिलाओं तक हर किसी को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। दी जानकारी के मुताबिक देश में कृषि उत्पादन में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। गेहूं, धान, गन्ना, आलू, केला, आम, अमरूद, आंवला वे मेंथा उत्पादन में राज्य की हिस्सेदारी राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश में खुल खाघान्न उत्पादन 725.12 लाख मीट्रिक टन है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार बेटियों के भविष्य का सशक्त आधार है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 26.81 लाख बेटियां लाभाविन्त हुई है। साथ ही जन्म से लेकर शिक्षा तक, हर चरण में सुरक्षा और सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
