CM Yogi Adityanath: हाल ही में उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आया था। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने छात्रों के नाम एक पाती लिखी है। बता दें कि रिजल्ट आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र डिप्रेशन में चले जाते है या फिर गलत कदम उठा लेते है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से खास अपील की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं।
इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक है। मेरी यह पाती, विशेषकर उन बच्चों के लिए है, जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये। सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है। बस, हमें इसी निराशा को हटाकर ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र पर आगे बढ़ना है ‘।
CM Yogi Adityanath ने छात्रों के नाम लिखी पाती
बता दें कि CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर छात्रों के नाम एक पाती लिखी। जिसमे लिखा था कि “मेरे प्यारे बच्चों, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक है। अनेक बच्चों ने लगन और कठिन परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेरी ओर से सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भनि की ढेरों बधाइयां और आशीर्वाद। मेरी मह पाती, विशेषकर उन बच्चों के लिए हैं, जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये।
मेरे प्यारे बच्चों,
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक है।
मेरी यह पाती, विशेषकर उन बच्चों के लिए है, जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये। सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। सफलता हमें उत्साहित… pic.twitter.com/4aMivbGUWC
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 27, 2026
सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है। बस, हमें इसी निराशा को हटाकर ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र पर आगे बढ़ना है। ‘घलते रहो चलते रहो’ का यह सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है।
याद रखिये, एक असफलता भविष्य की असीमित सफलताओं एवं संभावनाओं की जननी हो सकती हैं। कोई भी परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता, अपितु एक नए आरंभ का अवसर होता है। सोना तपकर ही कुंदन बनता है। महान आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्ब का आविष्कार करने के लिए हजारों प्रयोग किये”।
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की खास अपील
यूपी के CM Yogi Adityanath ने आगे लिखा कि हर प्रयोग नाकाम रहा, लेकिन थॉमस एडिसन ने प्रमास जारी रखे। आखिरकार मेहनत रंग लाई और उन्होने बल्ब का आविष्कार करके पूरी दुनिया को आलोकित किया। विश्व के सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञों में एक श्रीनिवास रामानुजन से लेकर ऐसे कई अन्य महान विभूतियां हुई, जिन्होंने बाधाओं एवं असफलताओं से हार नहीं माजी, बल्कि अपने क्षेत्र में शिखर पर पहुंचे। प्रिय अभिभावकों, कुछ बाते में आपसे भी कहना चाहता हूं।
बच्चे देश का भविष्य है। यदि किसी कारणवश वे अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये, तो निराश होने के बजाय उनका हौसला बढ़ायें। उनकी रुचि किस विषय में हैं, इसे समझने का प्रमास करें। ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां करिअर निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। इन अवसरों को पहचानने में बच्चों की मदद करें। उनकी प्रतिभा को खिलने दें।
‘यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक है।
मेरी यह पाती, विशेषकर उन बच्चों के लिए है, जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये। सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है। बस, हमें इसी निराशा को हटाकर ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र पर आगे बढ़ना है।






