CM Yogi Adityanath: मातृ दिवस के अवसर पर Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं और मातृत्व शक्ति को नमन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में मां को त्याग, ममता, करुणा और संस्कारों की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। उनके इस भावुक संदेश को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं होती, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। गौरतलब है कि सीएम योगी की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है, साथ ही महिलाओं को भी सम्मान मिल रहा है। स्थिति यह है कि हर क्षेत्र में महिलाएं नया कीर्तिमान रच रही है। चलिए आपको बताते है इससे जु़ड़ी सभी अहम जानकारी।
मातृ दिवस पर CM Yogi Adityanath
मातृ दिवस पर CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ‘ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को ‘मातृ दिवस’ की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को ‘मातृ दिवस’ की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर… pic.twitter.com/2WsVCXhvxb
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 10, 2026
माँ का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है”। योगी सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर विभिन्न योजनाएं चला रही है। प्रदेश में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई विशेष अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।
हर क्षेत्र में महिलाओं को मिल रहा है उनका अधिकार
यूपी सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार चित्रकूट में महिला स्वयं सहायता समूह, पोषाहार उत्पादन के माध्यम से गर्भवती माताओं और बच्चों के बेहतर पोषण का आधार बना है। मातृ दिवस पर मातृ शक्तियों को नमन जो पोषण भी दे रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी बन रही हैं।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सशक्त मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में मातृ शक्ति के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व को निरंतर सशक्त बनाया जा रहा है।#MeriMaaMeriPrerna pic.twitter.com/4NQnbvd0Kb
— Government of UP (@UPGovt) May 10, 2026
इसके अलावा मातृत्व का सम्मन गर्भवती और धात्री माताओं के पोषण के लिए संचलित, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली संतान पर 5000 ( दो किश्तों में 3000+2000) की धनराशि दी जा रही है। दूसरी संतान बालिका पर 5000 (एकमुश्त ) सहायता राशि। PMMVY पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण अब तक प्रदेश की 60 लाख माताएं लाभान्वित। गौरतलब है कि CM Yogi Adiryanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।
