---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, सीएम योगी ने सिंगापुर में SATS के साथ समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर; समझे इसके मायने

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चार दिवसीय सिंगापुर और जापान दौरे पर है, जहां वह कई अहम मुद्दों पर हस्ताक्षर करेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 24, 2026 5:02 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चार दिवसीय सिंगापुर और जापान दौरे पर है, जहां वह कई अहम मुद्दों पर हस्ताक्षर करेंगे। इसी बीच देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट यानि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलने जा रही है। इसे लेकर सीएम योगी और सिंगापुर की कंपनी SATS के बीच समझौता हुआ है। इसकी जानकारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है। इसके अलावा यूपी में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी ने कई समझौते किए, जो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

SATS एयर कैटरिंग किचन की स्थापना भी की जाएगी – CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज सिंगापुर में SATS के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री केरी मोक के साथ सार्थक चर्चा हुई। उनकी उपस्थिति में, SATS लिमिटेड ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, जेवर में विश्व स्तरीय कार्गो कॉम्प्लेक्स के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इसके साथ ही, ताज SATS एयर कैटरिंग किचन की स्थापना भी की जाएगी, जो जेवर और उत्तर भारत के अन्य हवाई अड्डों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। यह साझेदारी व्यापार को बढ़ावा देगी, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करेगी और रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश की एक प्रमुख विमानन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थिति और मजबूत होगी”।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कब शुरू होगा संचालन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (23 फरवरी) को सिंगापुर दौरे के दौरान भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सएन) का उद्घाटन करेंगे।

बता दें कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित की जा रही एक ग्रीनफील्ड परियोजना है, जिसमें भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं, जो ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Snowfall Alert 25 Feb 2026

फ़रवरी 24, 2026

Asim Munir

फ़रवरी 24, 2026

कल का मौसम 25 Feb 2026

फ़रवरी 24, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 24, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 24, 2026

Shoaib Akhtar

फ़रवरी 24, 2026