---Advertisement---

सावन शिवरात्रि 2026 पर भगवान भोलेनाथ से CM Yogi Adityanath ने की ये प्रार्थना, शिवभक्तों और प्रदेश वासियों को दी हार्दिक बधाई

CM Yogi Adityanath: सावन शिवरात्रि के खास मौके पर जनता को बधाई देते हुए आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है। इस दौरान उन्होंने अपने पैगाम में क्या लिखा है जो जनता के हित में बताया जा रहा है।।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2026 11:00 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: भगवान शिव को अर्पित पावन दिन को लेकर भक्तों में एक अलग ही खुमार देखा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच सावन सोमवार को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान नागरिकों की सुख शांति को लेकर खास पैगाम देते हुए दिखे। सावन शिवरात्रि के मौके पर भक्तों के बीच एक जुनून देखा जा रहा है और वह शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। श्रावण शिवरात्रि के मौके पर अलग-अलग मंदिरों में भीड़ जमा हुई है। इस सबके बीच सीएम योगी आदित्यनाथ में उत्तर प्रदेश के लोगों को खास पैगाम भेजा है।

श्रावण शिवरात्रि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और यश से आलोकित हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव।”

कांवड़ियों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया फैसला

यह सच है कि किसी भी मौके पर अपने संदेश को देने में सीएम योगी आदित्यनाथ कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में सावन शिवरात्रि के खास मौके पर भी उन्होंने लोगों को जन संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के लिए फिलहाल आज का दिन काफी खास माना जाता है क्योंकि कांवड़ियों के द्वारा आज जल चढ़ाया जाएगा जिसके लिए सरकार की तरफ से खास व्यवस्था की गई थी। उत्तर प्रदेश में कांवड़ियों को हर संभव मदद मिल सके इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोई कमी नहीं रहने दी और हर एक की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्होंने ली थी।

जनहितैषी संदेश देते हैं CM Yogi Adityanath

श्रावण शिवरात्रि के मौके पर भी उन्होंने नागरिकों के हित में बात करते हुए कहा कि आखिर उनकी भगवान शिव से यह प्रार्थना है जो जाहिर तौर पर जनहितैषी है। लोगों के लिए हितकारी यह श्रावण शिवरात्रि के मौके पर लोग फिलहाल भगवान शिव के भक्ति में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026