---Advertisement---

‘भारत की आन-बान और शान…’ CM Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का रखा लक्ष्य, लोगों से किया ये आह्वान

CM Yogi Adityanath: हर घर तिरंगा मुहिम को लेकर उत्तर प्रदेश के लोगों तक जन संदेश पहुंचा रहे मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में एक खास इवेंट में शामिल होने के साथ-साथ लोगों से खास अपील करते हुए दिखे और इस दौरान क्या कहा आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2026 3:05 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वही इस सबके बीच सीएम योगी आदित्यनाथ जनपद गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री जी ने स्वयं इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया जो नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति गौरव की भावना को और प्रबल करेगी। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर आखिर मुख्यमंत्री ने लोगों से क्या कहा है।

CM Yogi Adityanath ने बताया क्या है लक्ष्य

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा हमारे क्रांतिकारियों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के बलिदान की अमिट गाथा का नाम है। मैं आह्वान करूंगा- आप सभी अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को harghartiranga.com पर अपलोड करें। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस वर्ष हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। यह उत्तर प्रदेश की जनता का देश के प्रति व्यक्ति को सलामी देने के लिए खास जरिया है।

हर घर तिरंगा की क्या है सफलता

वही सीएम योगी आदित्यनाथ की आवाज पर यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगी। प्रदेशवासियों से आह्वान है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता, एकता एवं राष्ट्रगौरव के इस महापर्व में सहभागी बनें। हर घर तिरंगा की सफलता तभी हो सकती है जब उत्तर प्रदेश के निवासी इस मुहिम में सामने आए और इसे सार्थक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह संदेश बताता है कि तिरंगे के साथ मिलकर राष्ट्रप्रेम का दीप जलाएं और ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संकल्प को साकार करें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 28, 2026

Rashifal 29 September 2026

सितम्बर 28, 2026

Rajasthan Viral Video

सितम्बर 28, 2026

Rain Alert 29 September 2026

सितम्बर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 28, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 28, 2026