---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: होली पर यूपी सीएम ने भगवान श्री नरसिंह जी को किया याद, सभी के लिए प्रार्थना करते हुए दिया खास संदेश

CM Yogi Adityanath: बुधवार को होली के पर्व पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री नरसिंह जी को याद किया। साथ ही गोरखपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में सहभाग किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 4, 2026 2:59 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: बीजेपी के सीनियर लीडर और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बिना रूके और बिना थके यूपी को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यूपी सीएम उत्तर प्रदेश को भारत की आत्मा मानते है, इसलिए प्रदेश के लोगों के लिए जी-जान से कल्याणकारी कार्य करने में व्यस्त रहते हैं। होली के महापर्व पर सीएम योगी ने भगवान श्री नरसिंह जी को याद करते हुए प्रदेशवासियों को खास संदेश दिया।

CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को दिया यह संदेश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा, ‘आनंद और आत्मीयता के महापर्व होली पर आज भगवान श्री नरसिंह जी की रंगभरी भव्य शोभायात्रा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरखपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में सहभाग किया।’

उन्होंने कहा, ‘भगवान नरसिंह जी का दिव्य अवतार हमें स्मरण कराता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी प्रकट हुई कृपा अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देती है। प्रभु श्री नरसिंह जी की अनुकंपा से आप सभी के जीवन में साहस, संतुलन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।’

वहीं, सीएम योगी ने होली की बधाई देते हुए कहा, ‘रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली पर की भारत की दुनिया से तुलना

गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी महोत्सव में हम समता और समरसता के पावन पर्व होली के साथ जुड़ रहे हैं। भारत में होली का यह पर्व हम ऐसे समय में आयोजित कर रहे हैं जब पूरी दुनिया में अव्यवस्था, अशांति, अराजकता का वातावरण है, लेकिन, भारत अपने यशस्वी नेतृत्व में आनंद, उत्साह और उमंग के साथ पर्व का आनंद ले रहा है। हमें तो भारत को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना है, ‘विकसित भारत’ की संकल्पना के साथ जुड़ना है, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 9, 2026

India Slams Pakistan at UN

जून 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 9, 2026

H-1B Visa

जून 9, 2026

Ujjwala Yojana

जून 9, 2026

Mamata Banerjee

जून 9, 2026