---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: मौनी अमावस्या पर यूपी सीएम ने समस्त श्रद्धालुओं को दी हार्दिक बधाई, बोले- ‘मोक्षदायिनी मां गंगा और सूर्यदेव…’

CM Yogi Adityanath: रविवार को देशभर में पवित्र जल स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। खासकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मेंं, जहां पर माघ मेला आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या के मौके पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 18, 2026 1:16 अपराह्न | Updated: जनवरी 18, 2026 1:54 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: रविवार को देशभर में पवित्र जल स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। खासकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मेंं, जहां पर माघ मेला आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या के मौके पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही सीएम योगी ने मोक्षदायिनी मां गंगा और सूर्यदेव की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना भी की।

CM Yogi Adityanath ने मौनी अमावस्या पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में लिखा, “दान, व्रत और त्याग की प्रेरणा देने वाले आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। मोक्षदायिनी माँ गंगा और सूर्यदेव की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, जीवन में नव ऊर्जा, नव उत्साह और नव उमंग का संचार हो, यही कामना है। हर हर गंगे!”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र संगम स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य अखाड़ों, धर्माचार्यों, संतगणों, साधकों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिनंदन। मोक्षदायिनी माँ गंगा और भगवान सूर्य की कृपा से सभी की मनोक्षणाएं पूर्ण हों, जीवन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नया संकल्प जगे, यही प्रार्थना है। हर हर गंगे!”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर लगाया देश को गुमराह करने का आरोप

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन कहा, “काशी को बदनाम करने की जो साजिश हो रही है, उसका पर्दाफाश होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा को काशी विश्वनाथ धाम में महत्व मिले, यह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है।”

सीएम योगी ने कांग्रेस को लेकर कहा, “दालमंडी में चल रहे कार्यक्रम को बाधित करने के लिए कांग्रेस के द्वारा AI जनरेटेड वीडियो दिखाकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा AI जनरेटेड वीडियो बनाकर मंदिर को तोड़ने का दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है, जबकि हर व्यक्ति जानता है कि मणिकर्णिका में जो मंदिर हैं, वे वहां पर वैसे ही मौजूद हैं।”

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026