---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बोला TMC पर जोरदार हमला, कहा- ‘ऐसी भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है…’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिवस पर प्रदेश की वर्तमान सरकार पर तीखे हमलों की बारिश की। साथ ही राज्य की जनता को बीजेपी को जीताने की अपील की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 28, 2026 2:56 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में सीनियर बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी लीडर ने सत्तारूढ़ सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की जनता ने संकल्प लिया है कि जिस टीएमसी ने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, उनके रोजगार और अधिकारों पर डकैती डाली, ऐसी भ्रष्ट टीएमसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘पश्चिम बंगाल के दिल में काबा नहीं, मां काली हैं’

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की जनता के सामने जमकर टीएमसी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के दिल में काबा नहीं, मां काली हैं, इसका अहसास कराने का समय आ गया है। सुशासन और विकास की पर्याय भाजपा को अपना आशीर्वाद देने के लिए राजारहाट गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र की जागरूक जनता का हृदय से आभार।’

गोरखपुर के पूर्व सांसद ने कहा, ‘बुलडोजर को सुनकर टीएमसी के गुंडे अभी से अंडरग्राउंड होने लगे हैं। विकास को बाधित करने वाली टीएमसी से बंगाल की मुक्ति का ये सर्वथा उचित समय है। यहां के देवतुल्य मतदाताओं ने तय कर लिया है कि करप्शन की पर्याय टीएमसी को पश्चिम बंगाल से उखाड़ फेंकना है और पहले चरण के मतदान ने साबित भी कर दिया है।’

‘पश्चिम बंगाल में जनआक्रोश अब निर्णायक दिशा में आगे बढ़ चुका है’- सीएम योगी आदित्यनाथ

वरिष्ठ बीजेपी लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्त होकर ‘सबका साथ-सबका विकास’ के पथ पर चलने को तैयार है। भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त बंगाल अब बदलाव का बिगुल फूंक चुका है। दम दम विधान सभा क्षेत्र की जनता टीएमसी के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘व्यापारियों के उत्पीड़न, उद्योगों को नुकसान और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसी प्रवृत्तियों के विरुद्ध पश्चिम बंगाल में जनआक्रोश अब निर्णायक दिशा में आगे बढ़ चुका है। धानेखाली विधानसभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन का प्रचंड समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वे अपना आशीर्वाद डबल इंजन की भाजपा सरकार को प्रदान करने जा रही है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026