---Advertisement---

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर CM Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, कहा ‘बंगाल को ‘पाकिस्तान के खूनी पंजों’ से बचाकर…’

CM Yogi Adityanath: भारतीय जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित करते हुए जन संदेश दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2026 2:09 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए उन्हें आधुनिक विकास से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में विकास निश्चित तौर पर निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं इस सबके बीच महान राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान पोस्ट के साथ लोगों को इस बारे में क्या कहा आइए जानते हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर क्या बोले CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी झलक को शेयर करते हुए कहा, “भारत माता के महान सपूत एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जिस बंगाल को ‘पाकिस्तान के खूनी पंजों’ से बचाकर भारत का अभिन्न अंग बनाए रखा, आज वही बंगाल उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी के सुशासन का साक्षी बन रहा है। उनकी पावन स्मृतियों को नमन।”

सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विकास के संगम के रूप उत्तर प्रदेश को मिली पहचान

यह सच है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ‘विरासत और विकास’ के समन्वय के संकल्प के साथ नगरों को नई पहचान देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विकास के संगम के रूप में देश के सामने एक नया आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। यह निश्चित तौर पर काफी खास पल रहा। इसके बारे में सीएम ने नमन करते हुए बताया कि क्यों यह सौभाग्यशाली है। भारतीय जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में यह पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका हिस्सा खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने इस खास पल को लेकर लोगों को अपनी बात बताते हुए नजर आए हैं

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026

Jharkhand News

जुलाई 20, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026