---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: वाराणसी में जल्द शुरू होगा भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का संचालन, मात्र इतने मिनट में पहुंच सकेंगे कैंट स्टेशन से गोदौलिया, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: देश का पहला अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2026 4:21 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक बनारस का दीदार करने के लिए निकलते है। बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश का पहला अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू होने की उम्मीद है।

इस परियोजना के शुरू होने के बाद वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक का सफर पहले की तुलना में काफी तेज, सुविधाजनक और ट्रैफिक जाम से मुक्त हो जाएगा। माना जा रहा है कि इससे जाम का समस्या से छुटकारा मिलेगा। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।

बनारस में जल्द शुरू होगा रोपवे का संचालन

कैंट स्टेशन को गोदौलिया से सिर्फ़ 16 मिनट में जोड़ने वाला यह रोपवे यात्रा का एक तेज़, पर्यावरण के अनुकूल और ज़्यादा सुविधाजनक विकल्प होगा। रोपवे शुरू होने के बाद यात्रियों को कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक पहुंचने में पहले की तुलना में काफी कम समय लगेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक के कारण यात्रा में अधिक समय लग जाता है। वाराणसी की संकरी गलियां और प्रमुख मार्ग अक्सर वाहनों की भीड़ से प्रभावित रहते हैं।

विशेष रूप से त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और पर्यटन सीजन के दौरान जाम की समस्या बढ़ जाती है। माना जा रहा है कि इसके शुरू होने से यात्रियों को इसका जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।

CM Yogi Adityanath के निर्देशों का दिखा असर

  • भारत का पहला शहरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे कैंट स्टेशन को गोदौलिया से जोड़ेगा
  • 3.85 km का सफ़र सिर्फ़ 16 मिनट में पूरा होगा, जिससे यात्रा तेज़ और बिना जाम वाली होगी।
  • किराया प्रति स्टेशन ₹10 से शुरू होगा और पूरे सफ़र का किराया ₹50 होगा।
  • इसमें 148 गोंडोला केबिन होंगे और रोज़ाना 96,000 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी।
  • तकनीकी ट्रायल के बाद, इसके देव दीपावली 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।

बता दें कि ये प्रोजेक्ट कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। साथ ही इसके शुरू होने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जबरदस्त फायदा मिलन की उम्मीद है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026