---Advertisement---

आपदा में तत्परता के साथ CM Yogi Adityanath ने जन सुरक्षा को दिया तवज्जो, चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित लोगों को मिला जीवनदान

CM Yogi Adityanath: बाढ़ से पीड़ित चित्रकूट के लोगों के लिए मसीहा बने मुख्यमंत्री और जिस तरह से बचाव कार्य को अंजाम दिया गया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे राहत कार्य किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2026 3:23 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: मूसलाधार बारिश के बाद चित्रकूट में आई बाढ़ की वजह से लोगों को प्राकृतिक आपदा से जूझना पड़ रहा है लेकिन इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ उनके लिए मसीहा बने हुए नजर आए। ग्राउंड लेवल पर लोगों को मदद मुहैया करवाया जा रहा है। इसकी झलक खुद गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से दिखाई गई है जहां देखा जा सकता है कि घर में पानी घुसने के बाद कैसे बच्चे को रेस्क्यू किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आपदा में तत्परता के साथ ही जन सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दिखाते हुए मुहिम में जुटे हुए नजर आए हैं।

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को दिया अंजाम

गवर्नमेंट ऑफ़ अप डेट बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है। SDRF, NDRF और PAC की टीमें प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। टीमों की सक्रियता और समन्वित प्रयासों से बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सभी टीमें राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटीं है।

देखें कैसे CM Yogi Adityanath दे रहे बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद

इसके साथ ही कहा गया मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर चित्रकूट में बाढ़ राहत और बचाव कार्य संचालित किया गया है। तत्काल राहत पहुंचा कर सभी प्रभावितों को सुरक्षित निकाला गया। ग्राउंड जीरो पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें सक्रिय रही। SDRF, NDRF और PAC की दो दो बटालियन राहत एवं बचाव कार्ड में जुटी हुई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम जारी है। किसी को क्षति होने की कोई जानकारी नहीं हुई है और जरूरतमंदों को राहत सामग्री मिल गई है

 

जाहिर तौर पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मसीहा बने और तत्परता दिखाते हुए उन्होंने जिस तरह से लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं उसके लिए जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Jharkhand News

अगस्त 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 30, 2026