CM Yogi Adityanath: मूसलाधार बारिश के बाद चित्रकूट में आई बाढ़ की वजह से लोगों को प्राकृतिक आपदा से जूझना पड़ रहा है लेकिन इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ उनके लिए मसीहा बने हुए नजर आए। ग्राउंड लेवल पर लोगों को मदद मुहैया करवाया जा रहा है। इसकी झलक खुद गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से दिखाई गई है जहां देखा जा सकता है कि घर में पानी घुसने के बाद कैसे बच्चे को रेस्क्यू किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आपदा में तत्परता के साथ ही जन सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दिखाते हुए मुहिम में जुटे हुए नजर आए हैं।
सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को दिया अंजाम
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के निर्देश पर चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है।
SDRF, NDRF और PAC की टीमें प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। टीमों की सक्रियता और समन्वित प्रयासों से बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को… pic.twitter.com/awsTbuvvNf
— Government of UP (@UPGovt) August 29, 2026
गवर्नमेंट ऑफ़ अप डेट बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है। SDRF, NDRF और PAC की टीमें प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। टीमों की सक्रियता और समन्वित प्रयासों से बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सभी टीमें राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटीं है।
देखें कैसे CM Yogi Adityanath दे रहे बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद
इसके साथ ही कहा गया मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर चित्रकूट में बाढ़ राहत और बचाव कार्य संचालित किया गया है। तत्काल राहत पहुंचा कर सभी प्रभावितों को सुरक्षित निकाला गया। ग्राउंड जीरो पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें सक्रिय रही। SDRF, NDRF और PAC की दो दो बटालियन राहत एवं बचाव कार्ड में जुटी हुई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम जारी है। किसी को क्षति होने की कोई जानकारी नहीं हुई है और जरूरतमंदों को राहत सामग्री मिल गई है
जाहिर तौर पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मसीहा बने और तत्परता दिखाते हुए उन्होंने जिस तरह से लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं उसके लिए जितनी तारीफ की जाए वह कम है।
