---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: प्रोजेक्ट गंगा से डिजिटल यूपी को मिलेगी नई रफ्तार, 20 लाख घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट; होंगे कई फायदे

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लगातार शानदार प्रयासों के जरिए यूपी सरकार ने प्रोजेक्ट गंगा के जरिए लाखों लोगों को फायदा पहुंचाने की योजना बनाई है। यूपी सरकार ने ओआईएल के साथ एमओए साइन किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 9, 2026 3:58 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विकास और प्रगति को नई गति देने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। प्रदेश के मुखिया यानी सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बिना रुके यूपी विकसित राज्य की ओर तेज गति से दौड़ रहा है। यूपी सरकार इसके लिए काफी योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। इसी बीच सोमवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन और ओआईएल के बीच एक एमओयू हुआ। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के इस फैसले को उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

CM Yogi Adityanath: सरकार की नई पहल से गांवों में सुलभ होगी इंटरनेट की पहुंच

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का व्यापक विस्तार किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन और ओआईएल के बीच एमओयू हुआ है, जिसके अंतर्गत 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने के साथ-साथ 8 से 10 हजार स्थानीय उद्यमियों को डिजिटल सेवा प्रदाता बनाकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। यह पहल गांवों में सुलभ इंटरनेट पहुंच सुनिश्चित करते हुए महिला उद्यमिता को बढ़ावा देगी और ‘डिजिटल यूपी’ के विजन को नई मजबूती प्रदान करेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से डिजिटल एंटरप्रेन्योर को होंगे कई लाभ

यूपी सरकार और ओआईएल के बीच हुए एमओयू पर हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस लिमिटेड (HGSL) में डायरेक्टर विंसले फर्नांडीस ने कहा, ‘यह एक मील का पत्थर और अहम पल है। प्रोजेक्ट गंगा, जो विकास और तरक्की के लिए सरकार की मदद से चलने वाला नेटवर्क है, उम्मीद है कि इससे करीब 20 लाख घर हाई स्पीड ब्रॉडबैंड से जुड़ेंगे और 8 से 10 हजार डिजिटल एंटरप्रेन्योर और सर्विस प्रोवाइडर बनेंगे।’

मालूम हो कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश तेजी से रोजगार और निवेश के नए-नए अवसरों को पैदा कर रहा है। सीएम योगी ने बीते 9 सालों के दौरान कई बार कहा है कि बीजेपी सरकार राज्य के निवासियों को अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और शांत माहौल देने का प्रयास कर रही है। साथ ही यूपी में 5वें इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा, यूपी सरकार प्रदेश में बढ़िया कनेक्टिविटी के साथ कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026