---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार सेवा, सुरक्षा और सुशासन हेतु संकल्पित, सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं; अधिकारियों को दिए यह निर्देश

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में आए प्रदेश के लोगों की परेशानियों को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 9, 2026 1:14 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश को सुरक्षित और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश के मुखिया होने के नाते सभी नागरिकों को बराबरी के साथ राज्य को विकसित यूपी बनाने के मिशन में शामिल कर रहे हैं। बता दें कि सीएम योगी आए दिन अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के निवासियों की समस्याओं को सुनते हैं। ऐसे में सोमवार को भी सीएम ने लखनऊ में आयोजित ‘जनता दर्शन’ के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस संबंध में चीफ मिनिस्टर ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर जानकारी साझा की।

CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस ने जानकारी देते हुए बताया, ‘जन आकांक्षाओं के अनुरूप सेवा, सुरक्षा और सुशासन हेतु संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। महाराज ने जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।’

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है’

मालूम हो कि बीते दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समस्त मातृशक्ति व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति दृढ़-संकल्पित है।’

वहीं, सीएम योगी ने राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘बेटी के लिए हम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं। आने वाले समय में विधान सभा और संसद में भी 33 फीसदी सीटों पर बेटियां और बहनें चुनकर जाएंगी, यह भी प्रावधान आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है। बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाओगे तो धरती पर जगह नहीं मिलेगी। वर्ष 2017 में मैंने देखा, बेटी नंगे पैर प्राइमरी स्कूल जा रही थी। मैंने घोषणा की, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाली हर बेटी के लिए हम यूनिफॉर्म, बैग, बुक्स और जूते-मोजे भी उपलब्ध करवाएंगे।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026