---Advertisement---

‘दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना…’ दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड पर CM Yogi Adityanath ने जतया दुख, 21 लोगों ने गंवाई जान, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में भीषण आग ने कई जिंदगियां छीन ली। जिसपर सीएम योगी ने दुख जताया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 3, 2026 4:04 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में भीषण आग ने कई जिंदगियां छीन ली। इस हादसे पर पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री CM Yogi Adityanath समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक अभी तक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं 30 से अधिक लोगों को इस बचा गया है। वीडियो में आग की लपटे इतनी तेज थी कि कई मीटर खड़ा व्यक्ति का भी बुरा हाल हो जा रहा था। वहीं इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है।

मालवीय नगर अग्निकांड पर CM Yogi Adityanath ने जतया दुख

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “दिल्ली में एक दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें”।

21 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

बता दें कि दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में लगे आग से 21 लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी बीच मैक्स हेल्थकेयर के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप बुधिरजा ने बताया, “8 घायल वेंटिलेटर पर हैं, उनका इलाज चल रहा है। वेंटिलेटर पर जो मरीज हैं उनमें से अधिकांश को स्मॉग की वजह से लंग्स में इंजरी हुई है। अधिकांश लोगों को मामूली बर्न्स हैं, गहरे बर्न्स नहीं हैं।

5 मरीज स्थिर थे और मामूली चोटों के साथ यहां आए थे जिनका प्राथमिक इलाज करके उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी घायलों को दो-तीन तरह की चोटें आई हैं, पहली स्मॉग की वजह से लंग्स में इंजरी हुई है, दूसरा बर्न्स और तीसरा हड्डी की चोट क्योंकि कई लोगों ने बताया है कि वह बचाव के समय ऊपर से कूद गए थे। (मैक्स अस्पताल में) जिन 18 मरीजों की मौत हुई है उनमें 9 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 4 June 2026

जून 3, 2026

Ghaziabad News

जून 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 3, 2026