CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के ने राज्य में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। दी जानकारी के मुताबिक CM Yogi Adityanath ने आज राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, तकनीक-सक्षम तथा परिणामोन्मुख बनाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा रेल यातायात वाला राज्य है। यात्रियों की सुरक्षा, महिला सम्मान, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। रेलवे परिसरों, प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए।
CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
रेलवे ट्रैक और ट्रेन सुरक्षा की समीक्षा के दौरान CM Yogi Adityanath ने रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे परिसरों और ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
रेलवे ट्रैक और ट्रेन सुरक्षा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे परिसरों और ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 6, 2026
उन्होंने कहा कि त्योहारों, बड़े आयोजनों, भर्ती परीक्षाओं और विशेष अवसरों पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, कतार प्रबंधन, सार्वजनिक घोषणाओं, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी तथा रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाया जाए।
महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सतर्क






