CM Yogi Adityanath: श्री बांके बिहारी कॉरिडोर से मथुरा का होगा कायाकल्प, लाखों भक्तों को ऐसे पहुंचेगा फायदा, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार मथुरा को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार मथुरा को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। CM Yogi Adityanath की सरकार द्वारा प्रस्तावित श्री बांके बिहारी कॉरिडोर परियोजना को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में काफी उम्मीदें हैं।

इस परियोजना का उद्देश्य वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आने वाले लाखों भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और पूरे क्षेत्र का कायाकल्प करना है। हर रोज बड़ी संख्या में भक्त हर रोज श्री बांके बिहारी जी का दर्शन करने लिए जाते है। वहीं इस परियोजना को मथुरा को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

बांके बिहार मंदिर कॉरिडोर का होगा निर्माण

बता दें कि CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “मथुरा की आध्यात्मिक विरासत को बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम। श्री बांके बिहारी कॉरिडोर प्रोजेक्ट, एक समर्पित PWD डिविजनल ऑफिस की स्थापना के साथ आगे बढ़ रहा है।

कानूनी चुनौतियों के बावजूद ज़मीन अधिग्रहण का काम चल रहा है और अब तक चिन्हित 400 ढांचों में से लगभग 20 का अधिग्रहण किया जा चुका है। यह @UPGovt की एक दूरदर्शी पहल है, जो माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मथुरा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाते हुए तीर्थयात्रा से जुड़ी सुविधाओं को मज़बूत करने के लिए शुरू की गई है।

मथुरा-वृंदावन को मिलेगा नया स्वरूप

यूपी सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार भक्तों के लिए एक दिव्य मार्ग का निर्माण श्री बांके बिहारी कॉरिडोर, मथुरा, PWD मथुरा में एक समर्पित डिविज़नल ऑफिस बनाने की तैयारी कर रहा है।  कानूनी अड़चनों और चल रहे मामलों के बीच ज़मीन अधिग्रहण का काम आगे बढ़ रहा है।अब तक, चिन्हित 400 ढांचों में से लगभग 20 का अधिग्रहण किया जा चुका है।

विश्व-स्तरीय कॉरिडोर की दिशा में एक कदम। हर भक्त के लिए आध्यात्मिकता, विरासत और सुविधा को बेहतर बनाना। कॉरिडोर परियोजना केवल मंदिर तक सुविधाएं पहुंचाने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकती है। इससे स्थानीय व्यापार, होटल, परिवहन और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को भी आर्थिक लाभ मिल सकता है। बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

 

 

Exit mobile version