---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सिंगापुर की धरती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कमाल, 20 हजार करोड़ रूपये के एमओयू पर बनी सहमति; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर पहुंच गए हैं। उन्होंने भगवा वस्त्रों में विदेश की धरती पर कदम रखा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 24, 2026 3:34 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर, जापान के दौरे पर है।  बताते चले कि सीएम योगी 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर पहुंच गए हैं सीएम योगी ने भगवा वस्त्रों में विदेश की धरती पर कदम रखा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा निवेश के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। सिंगापुर पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में उद्योग, निवेश और नवाचार के दृष्टिगत आज का दिन सिंगापुर में ऐतिहासिक रहा। प्रवासी भारतीय बहनों और भाइयों के साथ आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

20 हजार करोड़ रूपये के एमओयू पर बनी सहमति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने सिंगापुर के श्रमशक्ति मंत्री और ऊर्जा एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी मंत्री डॉ. टैन सी लेंग और सिंगापुर कोऑपरेशन एंटरप्राइज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कोंग वाई मुन के साथ मुलाकात की, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सिंगापुर दौरे के पहले दिन लगभग ₹20,000 करोड़ के एमओयू पर सहमति बनी, जो उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति और वैश्विक सशक्तता प्रदान करेगा।

डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, ग्रुप हाउसिंग और ग्रीन एनर्जी में प्रस्तावित निवेश तथा तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा सहयोग प्रदेश में औद्योगिक विस्तार, रोजगार सृजन और कौशल सशक्तिकरण को नई मजबूती देगा। साथ ही यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप (6650 करोड़ रूपये), गोल्डन स्टेट कैपिटल (8000 करोड़ रूपये।, पीआईडीजी (2500 करोड़ रूपये)और एवीपीएन (2727 करोड़ रूपये का निवेश करेगा।

उत्तर प्रदेश के प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए – सीएम योगी 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज सिंगापुर में गूगल के एशिया प्रशांत क्षेत्र के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता के साथ सार्थक वार्ता हुई।

उत्तर प्रदेश के प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए डिजिटल परिवर्तन, एआई आधारित नवाचार और कौशल विकास पहलों में सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की गई। डिजिटल परिवर्तन को गति देने और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में एक समर्पित गूगल एआई और कौशल विकास केंद्र स्थापित करने की संभावना का पता लगाया गया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026