---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार वंचितों, पिछड़ों एवं दलितों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध, सीएम योगी ने बताया कैसे पूरा होगा विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'योगी की पाती' के जरिए प्रदेश के वंचितों, पिछड़ों एवं दलितों के सम्मान पर जोर देते हुए उनके लिए यूपी सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 23, 2026 1:28 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सोमवार को एक बार फिर यूपी की भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही राज्य के पिछड़ों, वंचितों और दलितों को राज्य की मुख्यधारा में लाने की बात कही। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘योगी की पाती’ साझा की। इस दौरान यूपी के चीफ मिनिस्टर ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश नौ वर्षों में नव-निर्माण का स्वर्णिम अध्याय बन चुका है। आप सभी को हृदय से शुभकामनाएं।

CM Yogi Adityanath ने ‘योगी की पाती’ में कही ये बड़ी बातें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ के जरिए कहा, ‘मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, नए भारत का नया उत्तर प्रदेश नौ वर्षों में नव-निर्माण का स्वर्णिम अध्याय बन चुका है। आप सभी को हृदय से शुभकामनाएं। सुशासन और समावेशी नीति के बल पर आज प्रदेश देश के शीर्ष-3 राज्यों में स्थान प्राप्त कर चुका है। प्रदेश के बढ़ते सामर्थ्य की आधारशिला युवा, महिलाएं और अन्नदाता हैं। वंचितों, पिछड़ों एवं दलितों के सम्मान के लिए हम प्रतिबद्ध है।’

उन्होंने कहा, ‘युवाओं के लिए हम निरंतर कदम उठा रहे हैं। वन डिविजनल हेडक्वार्टर-वन स्पोर्टस कॉलेज /एक्सीलेंस सेंटर, ‘टेक युवा-समर्थ युवा’ योजना एवं एआई मिशन का प्रारंभ युवाओं को सशक्त कर रहा है। सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ब्याज मुक्त ऋण का लाभ स्व-रोजगार की असीम संभावनाएं सृजित कर रहा है। महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना और महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजनाओं से माताएं और बहनें सशक्त हो रही है। जनपद स्तर पर श्रमजीवी महिला छात्रावास बेटियों को सुरक्षित वातावरण देगा।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

बीजेपी के वरिष्ठ लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘2017 से पहले उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा में पढ़ने वाली बेटियां नंगे पैर स्कूल जाती थीं। मैं स्वयं साक्षी रहा हूं। जब हमारी सरकार आई तो हमने स्पष्ट निर्देश दिया कि बेटियों को दो यूनिफॉर्म, बैंग, बुक्स, शूज, सॉक्स और स्वेटर अनिवार्य रूप से मिलें। क्षेत्र, जाति, मजहब नहीं देखा क्योंकि बेटियां पूरे समाज की हैं।’

उन्होने आगे बताया, ‘अन्नदाता पसीना बहाते हैं, तो उन्हें उत्पादों का अधिक से अधिक मूल्य भी मिलना चाहिए। इसलिए उनके उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 2017 से पहले बिजली कटौती अत्यधिक थी, तो ट्यूबवेल कैसे चलते? हमने 16 लाख से अधिक किसानों को निशुल्क बिजली दी।

जानिए कैसे पूरा होगा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का संकल्प

गोरखपुर के पूर्व सांसद और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘वृद्धावस्था, दिव्यांगजन व निराश्रित महिला पेंशन के 1 करोड़ 6 लाख लाभार्थियों के लिए धनराशि बढ़ाई। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी, सद्‌गुरु रविदास जी महाराज और महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमाओं को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए 500 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का संकल्प तभी सिद्ध होगा, जब प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा। समर्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण की गौरवमयी यात्रा में आप सभी प्रदेशवासी सहभागी बनें, यही मेरी कामना है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026