---Advertisement---

CM Yogi Adityanath का सिंगापुर दौरा! विदेशी संस्थानों संग हुए MoUs से बदलेगी UP की तस्वीर, खुलेंगे संभावनाओं के द्वार 

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में आज यूपी सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर दौरे पर है। इस दौरान कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 23, 2026 1:58 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी में निवेश को रफ्तार मिलने वाली है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज सिंगापुर दौरे पर पहुंचा है। इसमें सुरेश खन्ना और नंद गोपाल नंदी जैसे वरिष्ठ मंत्रियों के साथ कई अधिकारी शामिल हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में स्थित आईटीई मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान यूपी में बढ़ते बुनियादी ढांचे और रोजगार तंत्र को समर्थन देने के लिए चर्चा हुई। कुछ विदेशी संस्थानों के साथ यूपी सरकार ने समझौता ज्ञापन (MoU) भी साइन किए हैं। ये एमओयू आने वाले दिनों में यूपी की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

सिंगापुर दौरे पर CM Yogi Adityanath!

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर दौरे पर पहुंचा है। इस दौरान विदेशी संस्थानों से यूपी सरकार के कई एमओयू साइन हुए हैं। इस दौरे से जुड़ी तस्वीर सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल से पोस्ट की गई है।

पोस्ट में लिखा गया है कि “उत्तर प्रदेश के बढ़ते बुनियादी ढांचे और रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के लिए तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा, विमानन कौशल और उद्योग-अनुकूल प्रशिक्षण में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होते हुए देखा।” सीएम योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे का असर यूपी में होगा और संभावनाओं के कई नए द्वार खुल सकेंगे।

आईटीई मुख्यालय पहुंची मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली प्रतिनिधिमंडल टीम!

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रतिनिधिमंडल टीम सिंगापुर में स्थित आईटीई मुख्यालय भी पहुंची है। इस दौरान यूपी में कार्यबल की तैयारी को मजबूत करने के लिए तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा तथा प्रौद्योगिकी एवं प्रशिक्षण एवं शिक्षा एवं प्रशिक्षण ज्ञान साझाकरण, विशेष रूप से विमानन, लॉजिस्टिक्स, उन्नत विनिर्माण के संदर्भ में विस्तृत चर्चा भी हुई।

यूपी सरकार की ओर से आईटीईईएस टीम को यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश प्रत्येक जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है। इसके लिए कौशल प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण हेतु मजबूत साझेदारी की आवश्यकता होगी। इसको लेकर सिंगापुर से मॉडल अपनाए जाने पर चर्चा है। ये सारे प्रयास यूपी की तस्वीर बदलने की दिशा में किए जा रहे हैं, ताकि संभावनाओं के द्वार खुलें और प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026