‘कारसेवकों’ पर गोलियां चलाईं..’ राम मंदिर चंदे मामले में CM Yogi Adityanath ने विपक्ष पर जमकर किया कटाक्ष, समझे इसके मायने

CM Yogi Adityanath: राम मंदिर चंदे मामले में एसआईटी का गठन हो चुका है और जांच जारी है। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीनों का ही समय बच गया है। वहीं अब पार्टियां अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी हुई है। बता दें कि राम मंदिर चंदे मामले में एसआईटी का गठन हो चुका है और जांच जारी है। वहीं अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। जिसके बाद बीते दिन एक कार्यक्रम के दौरान CM Yogi Adityanath ने इस मामले पर जमकर विपक्ष पर निशाना साधा।

CM Yogi Adityanath ने विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री CM Yogi Adityanath ने कहा कि जिन लोगों ने ‘कारसेवकों’ पर गोलियां चलाईं और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों पर लाठियां बरसाईं, वे अब उपदेश दे रहे हैं। हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर राम मंदिर दान मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है।

SIT की जांच से सब कुछ साफ हो जाएगा। मैं सभी से कहूंगा कि ऐसी कोई बात न कही जाए जिससे भगवान राम के भक्तों की भावनाएं आहत हों। अगर किसी के पास कोई सबूत है, तो उसे SIT के सामने पेश करना चाहिए।” बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव की तरफ से इस मामले में एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि राम मंदिर से जुड़े दान और आर्थिक लेन-देन में कथित तौर पर गड़बड़ियां पाई गई। जिसके बाद यूपी सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किया है और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों पर गंभीर आरोप भी लगा है। इसी बीच विपक्ष इस मुद्दे को भुनाने में लगा है। वहीं अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया था। जिसमे लिखा था “अयोध्या का भंडाफोड़ अधर्मियों के ‘शताब्दी समारोह’ को ‘समाप्ति समारोह’ बना देगा”। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।

 

Exit mobile version