---Advertisement---

बुजुर्ग और निराश्रित महिलाओं के लिए CM Yogi Adityanath की खास पहल, विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर बोले ‘सनातन संस्कृति में माता-पिता ईश्वर…’

CM Yogi Adityanath: विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खास अपील लोगों से करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान बड़े बुजुर्ग की सेवा करने को लेकर जिस अंदाज में बात किया है वह प्रेरणादायी है आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2026 12:09 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: योगी की पाती के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को अपनी दिल की बात कही हैं। वहीं इस सबके बीच विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी दिल की बात लोगों को बताते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि उम्र के अमृत काल में वृद्धजनों को अपनात्व की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। दुर्भाग्य से समाज ऐसे समय का साक्षी बन रहा है जब अपनों का दुर्व्यवहार भी उन्हें सहना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने लोगों को खास सलाह देते हुए दिखे और सनातन संस्कृति के बारे में क्या बताया आइए जानते हैं।

सनातन संस्कृति को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम ने कहीं ये बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने योगी की पाती के जरिए कहा आज घर सुने हो रहे हैं और वृद्धआश्रम की संख्या बढ़ रहे हैं।यह तथ्य मन को व्यथित कर रहा है कि आखिर यह स्थिति क्यों आई। विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के मौके पर उन्होंने लोगों से कहा एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते हमने इस पर विचार करने के बारे में बात की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन संस्कृति में माता-पिता और गुरु को साक्षात ईश्वर माना जाता है। वृद्धजनों का सम्मान केवल संस्कार नहीं बल्कि हमारे गौरवशाली सभ्यता की पहचान है।

CM Yogi Adityanath इस तरह कर रहे वृद्ध और मजबूर महिलाओं की सेवा

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को जागरुक करते हुए यह भी कहा कि वृद्धजनों और निराश्रित महिलाओं का सम्मान पूर्वक जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने 1500 प्रति माह पेंशन देने का निर्णय लिया है। वहीं संयोग से इस वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम भी ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अवश्य अपनाए। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सभी वृद्धजनों से आदरपूर्वक कहना चाहूंगा कि अपने परिवार, समाज और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026