---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस तारीख से होगा फ्लाइट का संचालन, इन शहरों के लिये शुरू होगी एयरसर्विस, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2026 1:35 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट पर फ्लाइटों का संचालन शुरू होने जा रहा है। जिससे यात्रियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। ताजा अपडेट के मुताबिक, 15 जून से यहां से नियमित उड़ानों का संचालन शुरू होने जा रहा है।

यह एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत की हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि इसके शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पड़ने वाला दबाव भी काफी हद तक कम होगा। बता दें कल यानि 15 जून से नोएडा एयरपोर्ट से देश के अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को क्या होगा फायदा?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, मथुरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही यात्रा समय कम होगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। होटल, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, रियल एस्टेट और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के आसपास तेजी से औद्योगिक और व्यावसायिक विकास होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश एक बड़े आर्थिक हब के रूप में उभर सकता है।

CM Yogi Adityanath के प्रयासों का दिख रहा है असर

गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। राज्य में नए-नए एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डे और अन्य विकास कार्य में तेजी आई है। उत्तर प्रदेश में लगातार एक्सप्रेसवे का निर्माण जारी है। जिसकी वजह से एक राज्य से दूसरे राज्य की कनेक्टिविटी आसान हो चुकी है। यहां तक की बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहा है।

वहीं अगर एयरपोर्ट से संचालन की बात करें तो मुंबई बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई,  कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, वाराणसी, पटना शामिल है। इसके अलावा जुलाई से अन्य शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकती है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026