---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन..,’ यूपी दिवस 2026 पर प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री का खास संदेश

CM Yogi Adityanath ने आज 24 जनवरी को सभी प्रदेशवासियों को यूपी दिवस की बधाई दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे प्रदेश बीमारू राज्य से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनने में कामयाब हुआ।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 24, 2026 11:24 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज पूरे सूबे में राज्य की स्थापना दिवस मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेज रहे हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम योगी ने आज 24 जनवरी को संदेश जारी कर सभी प्रदेशवासियों को यूपी दिवस की बधाई दी है। 2018 से मनाए जा रहे यूपी दिवस पर पूरे प्रदेश में खास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान बताया है कि कैसे कभी बीमारू की संज्ञा वाला उत्तर प्रदेश आज भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है। सीएम योगी की इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब सुर्खियां बन रहे हैं।

यूपी दिवस 2026 पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मनाए जा रहे यूपी दिवस 2026 पर खास प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य की स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ लिखते हैं कि “नमस्कार, उत्तर प्रदेश के मेरे बहनों और भाइयों, आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई। असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है।” इस दौरान मुख्यमंत्री ने यूपी के विकास और मजबूत अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए प्रदेशवासियों के योगदान की सराहना की है।

यूपी में आज स्थापना दिवस की धूम!

प्रदेश में आज स्थापना दिवस की धूम है। अतीत के पन्ने पलटने पर मिलता है कि कैसे 24 जनवरी, 1950 को यूनाइटेड प्रॉविंस का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश किया गया था। योगी सरकार इस दिन को खास बनाते हुए 2018 में हर वर्ष 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने का फैसला लिया तब से उत्सव जारी है। इस वर्ष भी 24 जनवरी को धूम-धाम से यूपी दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान जिला मुख्यालयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राजधानी लखनऊ भी यपी दिवस को लेकर सजी है और कई खास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रदेश में आज यूपी दिवस की धूम है। यूपी दिवस 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा जिसको लेकर सभी तरह के दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026