---Advertisement---

PM SHRI स्कीम के तहत CM Yogi Adityanath कर रहे क्लासरूम लर्निंग को मज़बूत! कक्षा 1-5 के लिए स्टूडेंट लर्निंग किट और डायरी किया गया प्रदान

CM Yogi Adityanath: कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को सिर्फ किताबी ज्ञान ना मिले बल्कि उन्हें एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग प्राप्त हो सके इसके लिए सरकार की तरफ से अभूतपुर पहल की शुरुआत हुई है। इसके लिए 11.37 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2026 4:25 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पीएम श्री योजना के तहत बुनियादी शिक्षा को मजबूत और रोचक बनाया जा रहा है और इसके लिए 11.40 करोड़ का एक विशेष बजट स्वीकृत किया गया है। इस शहर का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 5 तक बच्चों को केवल किताब भी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं है बल्कि उन्हें एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग मिल सके। हर छात्र को वर्कबुक से लेकर ड्राइंग सेट और स्पेशल डायरी जैसे लर्निंग किट मिल सके और इसका उपयोग किया जा सके। इस बात पर सीएम योगी आदित्यनाथ जोर देंगे। इन पोर्टल के जरिए डिजिटल निगरानी रखकर छात्रों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

जानिए 11.37 करोड़ से कैसे हो रहा लर्निंग स्किल में सुधार

गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई और कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश PM SHRI स्कीम के तहत क्लास 1-5 के लिए TLM, स्टूडेंट लर्निंग किट और डायरी के लिए 11.37 करोड़ देकर क्लासरूम लर्निंग को मज़बूत कर रहा है। एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग और NIPUN लक्ष्य-फोकस्ड टीचिंग मटीरियल के ज़रिए, यह पहल बच्चों को मज़बूत बेसिक स्किल बनाने और बेहतर लर्निंग आउटकम पाने में मदद करेगी।” इसके साथ ही यह भी बताया गया कि पहल कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के लिए है ताकि कक्षा और भी प्रभावी और आकर्षक बन सके। निपुण लक्ष्य को प्राप्त करना और बच्चों को बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना इसका लक्ष्य है।

CM Yogi Adityanath के पहल से कैसे होगा फायदा

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को फायदा हो सकता है। कक्षा 1 से 5 तक के हर छात्र को स्टूडेंट लर्निंग की दी जाएगी जिसमें वर्कशीट, गतिविधि आधारित शिक्षण सामग्री रंगीन वर्क बुक ड्राइंग स्ट्रीट और ओरिगामी पेपर शामिल होंगे। यह किट पैरेंट टीचर मीटिंग के दौरान माता-पिता को बांटी जाएगी। ब्लॉक संसाधनों केंद्रों पर निपुण टीएम मेला उत्सव आयोजित किया जाएगा। शिक्षकों द्वारा नवाचार का प्रदर्शन किया जाएगा और विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और बीईओ सुनिश्चित करेंगे कि टीएलएन लर्निंग किट और डायरी का कक्षा में प्रभावी ढंग से उपयोग हो रहा हो।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026