---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने ली सुरक्षा की जिम्मेदारी! बाढ़ पीड़ित 6538 लोगों को दिया आश्रय, देखें किन सुविधाओं से मिला आपदा में फायदा

CM Yogi Adityanath: सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए रहने से लेकर खाने तक का इंतजाम किया जा रहा है। जानिए कैसे खुद जमीनी स्तर पर जुड़कर सरकार लगातार प्रयासरत है और कैसे लोगों को इसका फायदा मिला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2026 2:38 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: संवेदनशील सरकार सुरक्षित उत्तर प्रदेश यही है जनता के लिए वरदान। यह सच है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से मुसीबत में जनता की सेवा हर संभव किया जाता है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों के लिए वह मसीहा बने हुए नजर आ रहे हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में हर जरूरी सुविधाओं को मुहैया करवाया जा रहा है और ऐसे में सरकार की तरफ से किस कदर प्रयास जारी है इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से क्या खास जानकारी दी गई है। बाढ़ पीड़ितों के साथ किस तरह से कंधे से कंधे मिलाकर सीएम योगी आदित्यनाथ खड़े नजर आ रहे हैं।

CM Yogi Adityanath किसी को नहीं रहने दे रहे आपदा में भूखे पेट

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी स्थिति के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। जहां हर मोड़ पर प्रदेश सरकार सक्रिय है। इन जनपदों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी की टीमें तैनात की गई है। कहा जा रहा है कि 19000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 4.66 लाख से अधिक लंच पैकेट और 92000 राहत खाद्य पैकेट वितरित किए गए हैं जहां खाने से लेकर रहने तक का इंतजाम किया जा रहा है।

देखें कैसे सीएम योगी हर बाढ़ पीड़ित को दे रहे सुरक्षा

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से 6.13 लाख क्लोरीन टैबलेट और 2.17 लाख ओआरएस वितरित किए गए हैं। जहां 1977 नाव और मोटरबोट से 24 घंटे बचाव अभियान जारी है। सरकार की तरफ से 1313 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं जहां 6538 प्रभावितों को सुरक्षित आश्रम मिला है। यह कहीं ना कहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से एक विशेष पहल है और राज्य की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी वह किस तरह से ले रहे हैं इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। जाहिर तौर पर इससे बाढ़ पीड़ित लोगों को काफी हद तक फायदा मिला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026