---Advertisement---

वित्तीय धोखाधड़ी और निवेश संबंधी ठगी से उत्तर प्रदेश के लोगों को बचाने में जुटे CM Yogi Adityanath, अभियान को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

CM Yogi Adityanath: ऑनलाइन निवेश और ठगी जैसी चीजों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के काम में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार, आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2026 5:09 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: इंटरनेट की इस दुनिया में जहां न जाने कितनी फैसिलिटी लगातार काम कर रही है वहीं कुछ चीजें ऐसी भी है जिन्हें लेकर जागृत करना बहुत जरूरी है। वित्तीय धोखाधड़ी और निवेश संबंधी ठगी आजकल काफी ज्यादा चर्चा में है और इनकी वजह से ही लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जहां आए दिन लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। इस सब के बीच इन समस्याओं से बचने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक पहल की शुरुआत की है। मीटिंग में उन्होंने किस तरह से लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए हैं।

CM Yogi Adityanath ने दिया ये निर्देश

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट की तरफ से लिखा गया कि “बदलते तकनीकी परिवेश में वित्तीय धोखाधड़ी, निवेश संबंधी ठगी तथा अन्य आर्थिक अपराधों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) द्वारा संचालित “जागरूकता, जानकारी, बचाव” अभियान को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाए।” ऐसे में निश्चित तौर पर ऑनलाइन होने वाली ठगी और फ्रॉड को रोका जा सकता है अगर लोगों को जागरुक कर दिया जाए।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के साथ किया जा रहा काम

अधिकारियों के साथ मीटिंग में इस बारे में बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा संचालित जागरूकता जानकारी बचाव अभियान को राज्य में ज्यादा से ज्यादा प्रभावी करने का निर्देश दिया है ताकि लोगों को इन तमाम मुश्किलों को झेलने की जरूरत ना पड़े। उन्हें समुचित जानकारी होनी चाहिए ताकि कोई भी उनके साथ गलत ना कर सके।

क्यों लोगों को जागरूक करना है जरूरी

यह सच है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लोगों को वर्तमान की सभी तकनीक से जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। ऐसे में इसका फायदा लोगों को हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। आजकल के समय में आर्थिक अपराध सबसे ज्यादा देखा जा रहा है जहां इंटरनेट पर तमाम तरह के फ्रॉड चल रहे हैं और इससे बचने के लिए लोगों को जानकारी होनी जरूरी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 June 2026

जून 11, 2026

Anurag Dhanda

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

Vande Bharat Train

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

Bahraich News

जून 11, 2026