CM Yogi Adityanath: देशभर में आज यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश में भी शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। खुद CM Yogi Adityanath ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सीएम योगी ने गोरखपुर में आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रदेश के 81 शिक्षकों को सम्मानित किया। इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।
शिक्षक दिवस पर CM Yogi Adityanath ने लिया हिस्सा
यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “राष्ट्र निर्माण का आधार, शिक्षकों पर गर्व अपार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और शिक्षकों के सम्मान को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश सरकार का मानना है कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव शिक्षकों के समर्पण, ज्ञान और संस्कारों से तैयार होती है।
राष्ट्र निर्माण का आधार
शिक्षकों पर गर्व अपार…प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और शिक्षकों के सम्मान को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश सरकार का मानना है कि… pic.twitter.com/EPs29AZXTc
— Government of UP (@UPGovt) September 5, 2026
इसी भावना के साथ शिक्षक दिवस के अवसर पर समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 81 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 तथा मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 से चयनित शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को और मजबूत करेगा”।
टीचर्स डे पर क्या बोले CM Yogi Adityanath
टीचर्स डे पर आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में UP के CM Yogi Adityanath ने कहा, “इस मौके पर मैं उन सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं जिन्हें आज यहां सम्मानित किया गया है, साथ ही राज्य भर के हमारे सभी सम्मानित शिक्षकों को भी। भारत ने प्राचीन काल से ही शिक्षा के महत्व को पहचाना और उजागर किया है।
VIDEO | Gorakhpur: Addressing Teachers’ Day award ceremony, UP CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) says, “On this occasion, I would like to extend my greetings and congratulations to all the teachers who have been honoured here today, as well as to all our respected teachers… pic.twitter.com/4vz6HaEt41
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2026
इस बारे में विस्तार से बताने की ज़रूरत नहीं है। हालांकि, मेरा मानना है कि अलग-अलग समय में इसे अलग-अलग तरीकों से पेश किया गया है। भारत का हमेशा से यह मानना रहा है कि कोई देश तभी मज़बूत और सक्षम बन सकता है जब उसके बच्चे और युवा पीढ़ी देश की भावनाओं और मूल्यों के अनुसार शिक्षा और संस्कार प्राप्त करें। अगर कोई इस काम को पूरा कर सकता है, तो वह शिक्षक ही है।”







