CM Yogi Adityanath ने बताया युवा शक्ति कौशल को ‘नए उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी’, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

CM Yogi Adityanath: उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। युवाएं अपने कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह यूपी सरकार की पहल है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर कौशल विकास मिशन एवं ITI से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता से आत्मनिर्भर बने युवाओं के सम्मान समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ शिरकत करते हुए नजर आए। इस दौरान सरकार का कहना है कि युवा शक्ति ही नए उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है। इस दौरान उनकी विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव मदद का वादा किया गया। आइए जानते हैं इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है जो यह बताता है कि यूपी के युवाओं को उनके कौशल रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव मदद किया जाएगा।

क्यों युवा शक्ति का कौशल ही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की है पहचान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस समारोह में शिरकत करने को लेकर कहा कि कौशल, रोजगार के माध्यम के साथ ही आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और ‘विकसित भारत’ का सशक्त आधार है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर कौशल विकास मिशन एवं ITI से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता से आत्मनिर्भर बने युवाओं के सम्मान समारोह में सहभागी बनूंगा। युवा शक्ति का कौशल ही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की सबसे बड़ी पूंजी है।

विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के क्या है CM Yogi Adityanath के मायने

यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित कर समाज में कौशल आधारित विकास की नई संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। यह प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर, दक्ष और सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इसके साथ ही बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का लक्ष्य प्रत्येक युवा को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उसे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्षों में प्रदेश भर में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका ‘कौशलम’ का विमोचन भी हुआ।

 

Exit mobile version