CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में लगातार विकास को गति मिल रही है। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री ने माँ पाटेश्वरी की पावन धरा बलरामपुर में ₹294 करोड़ की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं लोकार्पण/शिलान्यास किया।
बता दें कि इन परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क निर्माण, सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा एवं स्थानीय निकायों के विकास से जुड़े कार्य सम्मिलित हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में इस विकास कार्यों से लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
CM Yogi Adityanath ने बलरामपुर को दी बड़ी सौगात
यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “विकास प्रचुर, निवेश भरपूर, नूतन उत्तर प्रदेश, नया बलरामपुर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है।
विकास प्रचुर, निवेश भरपूर
नूतन उत्तर प्रदेश, नया बलरामपुर…प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है।
इसी क्रम में माँ पाटेश्वरी की पावन धरा बलरामपुर में… pic.twitter.com/zFbvwGpVPH
— Government of UP (@UPGovt) June 5, 2026
इसी क्रम में माँ पाटेश्वरी की पावन धरा बलरामपुर में ₹294 करोड़ की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क निर्माण, सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा एवं स्थानीय निकायों के विकास से जुड़े कार्य सम्मिलित हैं। यह परियोजनाएं क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देंगी”।
प्रदेश का होगा कायाकल्प
प्रदेश सरकार के इन विकास कार्यों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा बलरामपुर विकास और समृद्धि की नई पहचान के रूप में स्थापित होगा। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।
शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर क्षेत्र में प्रदेशवासियों को फायदा पहुंच रहा है। गौरतलब है कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लगातार जिलों का कायाकल्प किया जा रहा है, ताकि वहां पर रह लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं मिले।






