---Advertisement---

शिक्षकों का सम्मान और कल्याण CM Yogi Adityanath की सर्वोच्च प्राथमिकता, देखें कैसे दे रहे 60 लाख तक की मदद

CM Yogi Adityanath: शिक्षकों के मान सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम की तरफ से लगातार प्रयत्न किया जा रहा है और ऐसे में 60 लाख तक का मदद प्रदान किया गया है। आइए जानते हैं आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2026 4:57 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में शिक्षा को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है और यह सच है कि न सिर्फ छात्रों की बल्कि शिक्षकों के लिए भी सीएम योगी आदित्यनाथ हमेशा खड़े रहते हैं वहीं इस सब के बीच योगी की पाती में गुरु पूर्णिमा से पहले शिक्षकों के लिए जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और उनका कल्याण सीएम योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि कैसे शिक्षा से जुड़े हुए शिक्षक और कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार को 60 लाख की मदद प्रदान की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

शिक्षकों के सम्मान के लिए कैसे तत्पर हैं सीएम योगी

योगी की पाती में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “शिक्षकों का सम्मान और उनका कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसी उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ आरंभ की गई है। इसका लाभ बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े प्रदेश के 60 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिजन प्राप्त कर रहे हैं।” बीते कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का आरंभ शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े हुए क्षेत्र से सभी कर्मचारियों के लिए किया गया और यह उत्तर प्रदेश सरकार की अनोखी पहल है।

CM Yogi Adityanath की पहल से कौन कौन हो रहा लाभान्वित

इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “उच्च शिक्षा विभाग के राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिजनों को भी इसकी परिधि में लाया गया है तथा शीघ्र ही 2.50 लाख से अधिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिजन भी इस योजना से लाभान्वित होंगे।” निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री की तरफ से यह पहल न सिर्फ शिक्षकों बल्कि उनके परिवार के लिए भी किसी सौगात से कम नहीं है।

गुरु पूर्णिमा से पहले गुरु के सम्मान और उनके कल्याण को लेकर जिस तरह से मुख्यमंत्री की तरफ से खास पैगाम दिया गया है वह सराहनीय है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 July 2026

जुलाई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 28, 2026

कल का मौसम 29 July 2026

जुलाई 28, 2026

Income Tax News

जुलाई 28, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 28, 2026