ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में CM Yogi Adityanath ने इन मुद्दों पर की चर्चा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने परिवर्तन आयोग की बैठक की अध्यक्षता की, विकास एवं शासन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार राज्य में विकास करने में लगी है। जिसका  असर देखने को मिल रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास  दिख रहा है। इसी बीच CM Yogi Adityanath ने ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, इसके साथ ही अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बताते चले कि सीएम योगी की अगुवाई में राज्य में बड़ी संख्या में एक्स्प्रेसवे और हाईवे के निर्माण किए जा रहे है, जिससे कनेक्टिविटी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द फ्लाइटों का भी संचालन शुरू होने जा रहा है।

CM Yogi Adityanath ने इन मुद्दों पर की चर्चा

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की गई है, जिसमे लिखा गया है कि “मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज लखनऊ में हुई स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश में संचालित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई।मुख्यमंत्री जी ने एक्सप्रेसवे,औद्योगिक पार्क,लॉजिस्टिक हब और विभिन्न शहरी परियोजनाओं को मिशन मोड में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रक्रियात्मक बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए। उन्होंने चित्रकूट, फर्रुखाबाद एवं जेवर लिंक एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख परियोजनाओं के लिए शीघ्र भूमि अधिग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं”।

150 विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी

दी जानकारी के अनुसार “मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल योजना के तहत 75 जनपदों में 150 विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा उपयुक्त लोकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश अनुकूल बिल्डिंग बायलॉज, औद्योगिक भूखंडों के समयबद्ध उपयोग तथा सीड पार्क, टेक्सटाइल्स पार्क, बायो एनर्जी एवं CBG परियोजनाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया”।
इसके अलावा CM Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड में शीघ्र ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की इकाई का शिलान्यास होगा। ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रहे मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब एवं मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब को प्रदेश के लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने लखनऊ में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के लिए लेटर ऑफ अवार्ड जारी होने पर शीघ्र शिलान्यास की तैयारी करने का निर्देश दिया।
Exit mobile version