CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत इस वक्त गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा रही है। अभी मई आधा निकला है, ऐसे में लगभग डेढ़ से दो महीने का वक्त बाकी है। इसके बाद जुलाई से लोगों को थोड़ी राहत मिलनी शुरू होती है। ऐसे में यूपी सरकार ने प्रदेशवासियों को गर्मी और लू से राहत दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। यूपी की बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार के आदेश के बाद प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए व्यवस्थाएं करनी स्टार्ट कर कर दी हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए खास दिशा-निर्देश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गर्मी से निपटने के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू के दृष्टिगत स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं राहत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रखते हुए सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
साथ ही, दवाओं, बेड, डॉक्टरों एवं एंबुलेंस सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा, यूपी सरकार ने 19 से 21 मई तक लू के भयावह प्रभाव को कम करने के लिए विशेष उपाए बरतने का आदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के निर्देशानुसार प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू के दृष्टिगत स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं राहत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक सतर्कता बरती जा रही है।
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रखते हुए सरकारी अस्पतालों में हीट… pic.twitter.com/1ZA8ocaIr6
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) May 19, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जारी किए गए राहत देने के उपाय
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कई दिनों तक यूपी के अधिकतर हिस्से में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। साथ ही दोपहर के टाइम पर गर्म हवाओं के थपेड़े यानी लू भी कहर बरपा सकती है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम पारा भी 30 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है।
ऐसे में मौसम विभाग की मानें, तो यूपीवासियों को दोपहर के समय खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए। राज्य में आगामी कई हफ्ते लोगों के लिए काफी कठिन हो सकते हैं। ऐसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को समय रहते सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
