---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में सशक्त हो रहा है यूपी का किसान, धान खरीद में रचा नया कीर्तिमान; लाखों अन्नदाताओं को मिला बंपर लाभ

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में कई काम कर रहे हैं। यूपी सरकार ने धान खरीद में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसे में किसानों की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 5, 2026 2:35 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को लगातार सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार आमजन की सेवा को आधार बनाकर प्रदेश के निर्माण में सतत क्रियाशील है। यूपी में डबल इंजन की सरकार ने अब तक अपने कार्यकाल में किसानों की प्रगति के लिए कई कदम उठाए हैं। सीएम योगी का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर किसान बेहतर आय अर्जित करें और अच्छी सुविधाओं के साथ अपना जीवन यापन करें। ऐसे में यूपी सरकार ने धान खरीद में नया कीर्तिमान रचा है।

CM Yogi Adityanath किसानों को दे रही है लाभ ही लाभ

यूपी सरकार ने बताया, ‘सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने धान खरीद में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विपणन सत्र 2025–26 में 10.53 लाख किसानों से 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई तथा 15000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई।’ यूपी सरकार ने 60 लाख मीट्रिक टन के निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा सरकारी खरीद की।

इसके अलावा, सीएम योगी की अगुवाई में ‘हरित प्रदेश’ के संकल्प को साकार करते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। पिछले 9 वर्षों में 242 करोड़ से अधिक पौधरोपण, वर्ष 2026 में 35 करोड़ पौधों का लक्ष्य तथा संबंधित योजनाओं हेतु बड़े बजट प्रावधानों के माध्यम से प्रदेश का हरित आवरण लगातार सुदृढ़ हो रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

वहीं, यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य की ओर लेकर जा रहे हैं। यूपी सरकार सूर्य की शक्ति से सशक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रही है। डबल इंजन सरकार में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिली है, जिससे प्रतिदिन लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य की निःशुल्क बिजली उपलब्ध हो रही है। 3500 करोड़ करोड़ से अधिक की सब्सिडी, लाखों इंस्टॉलेशन एवं हजारों रोजगार के अवसरों के साथ उत्तर प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026