DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में UP बना बाढ़ प्रबंधन का मॉडल स्टेट, योगी सरकार सुरक्षा, राहत और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

CM Yogi Adityanath

Photo Credit: Google

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बिना रुके, बिना थके प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य के सभी वर्गों को विकास में भागीदार बनाने का प्रयास किया है। साथ ही यूपी सरकार प्रदेशवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और परिवहन के साथ बेहतर बुनियादी ढांचा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में यूपी सरकार ने प्रदेश के लोगों को एक खुशखबरी दी है। बीजेपी सरकार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश बाढ़ प्रबंधन का मॉडल स्टेट बन गया है।

CM Yogi Adityanath प्रदेश को बना रहे हैं विकसित प्रदेश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बाढ़ प्रबंधन और जल सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल स्टेट के रूप में पहचान स्थापित की है। सुदृढ़ बाढ़ नियंत्रण अवसंरचना के माध्यम से प्रदेश सरकार आमजन की सुरक्षा, राहत और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में 1950 बाढ़ परियोजनाओं से 3.72 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। वर्ष 2017 से अब तक 523 तटबंधों के निर्माण से 3869 किमी क्षेत्र सुरक्षित हुआ।

उधर, सीएम योगी ने आज विधान भवन लखनऊ में विधानसभा सत्र के सुचारु संचालन के संबंध में आहूत सर्वदलीय बैठक में सहभाग किया। बैठक में लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संवाद, सहमति और सहयोग के माध्यम से सदन के प्रभावी संचालन पर विचार-विमर्श किया गया।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में औद्योगिक विकास की मजबूत रीढ़ बन रहा है यूपी

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स यानी ट्विटर पर बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अमेरिका के साथ एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क तक पहुंच गया है, जो भारतीय निर्यातकों व एमएसएमई के लिए वैश्विक अवसरों का विस्तार करता है। साथ ही भारत के कृषि क्षेत्र, खाद्य सुरक्षा, हमारे किसानों के हितों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से रक्षा करता है।’

इसके अलावा, यूपी सरकार ने बताया, ‘सीएम योगी की विकासोन्मुखी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का ‘एक्सप्रेस-वे प्रदेश’ बनकर उभर रहा है, जहां आधुनिक सड़क अवसंरचना औद्योगिक विकास की मजबूत रीढ़ बन रही है। सुदृढ़ कनेक्टिविटी के माध्यम से उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करते हुए प्रदेश समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर है।’

Exit mobile version