---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर मिल रही पुख्ता सुरक्षा, UP के हर थाने में एंटी-रोमियो स्क्वाड की तैनाती

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वाड की तैनाती राज्य के हर थाने में कर दी है। ऐसे में सूबे के सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं को बेहतर सेफ्टी मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 2, 2026 4:13 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को मजबूत किया गया है। इस कड़ी में प्रदेश के हर थाने में एंटी-रोमियो स्क्वाड को तैनात किया गया है। साथ ही प्रदेश के सभी सार्वजनिक स्थानों पर भी एंटी-रोमियो स्क्वाड को रखा गया है, जिससे महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। भयमुक्त नारी ही समृद्ध समाज का निर्माण कर सकती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में महिलाओं की सुरक्षा हो रही मजबूत

यूपी के हर स्कूल, कॉलेज, बाजार, पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर सख्त निगरानी की जा रही है। वर्ष 2017 से अप्रैल 2026 तक कुल 41709 गिरफ्तारियां हो चुकी है। बता दें कि एंटी-रोमियो स्क्वाड में महिला और पुरुष दोनों पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। यह टीमे मुख्य तौर पर स्कूल, कॉलेज, बाजार, पार्क जैसे इलाकों में गश्त करती हैं। साथ ही महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना इनका कार्य है। किसी भी छेड़छाड़ और उत्पीड़न पर तुरंत कार्रवाई होती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पहल को 2017 में शुरू किया था। यूपी की बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेफ सिटी और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं के तहत एंटी-रोमियो स्क्वाड को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। यह टीम ज्यादा संवेदनशील और प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘महिला सशक्तीकरण’ को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

वहीं, बीते दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘महिला सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित विशेष सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के दलों का आचरण महिला विरोधी है, इनकी रग-रग में नारी का अपमान बसा है। इन दलों ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के संशोधन के मार्ग में बाधा डालकर मातृशक्ति के राजनीतिक सशक्तीकरण को रोकने और ‘आधी आबादी’ के अधिकारों पर डाका डालने का काम किया है। हम मातृशक्ति के अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा के लिए पूर्णत संकल्पित हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आधी आबादी के उत्थान, गरिमा, सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन हमेशा विरोध करते हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026