---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: वैश्विक निवेश की दिशा में आगे बढ़ा यूपी, जापान की तकनीकी विशेषज्ञता, गुणवत्ता से नया कीर्तिमान रचेगा उत्तर प्रदेश

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश जल्द हाईटैक राज्य बनने जा रहा है। जहां हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। जापान सम्मेलन में कई क्षेत्रों में मुहर लगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 21, 2026 2:38 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान रच रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी सहित जापान के करीब 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रतिभाग करेंगे।  सबसे खास बात है कि इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की और बढ़ेगा।

यूपी सरकार ने दी अहम जानकारी

बता दें कि यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नेतृत्व, निवेश, नवाचार, साझेदारी से संभावनाओं का विस्तार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। निवेश, नवाचार और सांस्कृतिक सहभागिता के माध्यम से प्रदेश और जापान के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने का कार्य जारी है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी सहित जापान के करीब 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रतिभाग करेंगे। इनमें CXO, प्रबंध निदेशक, कंट्री हेड्स, बिजनेस लीडर्स एवं प्रमुख निर्णयकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन के माध्यम से उत्तर प्रदेश की निवेश संभावनाओं, औद्योगिक क्षमता और विकास के अवसरों से जापानी उद्योग जगत को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा”।

नए कीर्तिमान रचेगा उत्तर प्रदेश

गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल कारोबारी वातावरण के साथ जापान की तकनीकी विशेषज्ञता, गुणवत्ता और नवाचार को जोड़कर निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

यह साझेदारी प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ रोजगार, तकनीक और आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। माना जा रहा है कि जापान के निवेश में यूपी हाईटैक बनेगा। वहीं राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ ये देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 21, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 21, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 21, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 21, 2026

Asim Munir

अगस्त 21, 2026