---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 2 लाख लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात, सीएम बोले- ‘ये अयोध्या के एक अनुसूचित जाति के उस परिवार की…’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 2 लाख लाभार्थियों को पक्के आवास की सौगात दी। यूपी सीएम ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 19, 2026 12:15 अपराह्न | Updated: जनवरी 19, 2026 12:55 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राज्य के लाखों लोगों को बड़ी सौगात दी। जी हां, आजादी के बाद से अभी तक कई परिवार अपने आवास के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ऐसे में यूपी की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 2000 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का के अंतरण किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा भी की।

CM Yogi Adityanath ने 62 लाख परिवारों को दी पक्के आवास की सुविधा

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, ’62 लाख परिवार आजादी के बाद पहली बार अपने स्वयं के आवास की सुविधा को प्राप्त कर रहे हैं, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जाता है, उनके नेतृत्व को जाता है।’

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई, रोटी के लिए राशन कार्ड, कपड़े के लिए मिशन रोजगार, मकान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना। ये अयोध्या के एक अनुसूचित जाति के उस परिवार की कहानी है जो पहले दर-दर भटकता था, आज उसके पास अपना आवास है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ही प्रतिफल है कि उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने अब तक 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया है।’

सीएम ने आगे कहा, ‘केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति में आज प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के अंतर्गत लखनऊ से 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 2000 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र का वितरण भी हुआ। ये केवल एक आवास नहीं, बल्कि सम्पूर्ण स्वावलंबन का आधार भी है। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।’

उन्होंने कहा, ‘स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई है। लोगों ने स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है। सरकार ने माफिया को दूर किया, आपने गंदगी को दूर किया।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026