---Advertisement---

क्या है CM Yogi Adityanath का ‘नए उत्तर प्रदेश की नई खेल संस्कृति’, जानिए 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र देने के पीछे उद्देश्य

CM Yogi Adityanath: खेल को अपना प्रोफेशन बनाकर सरकारी नौकरी में भी दमखम दिखाया जा सकता है। इस बात को साबित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा अलग-अलग पद पर चयनितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 8, 2026 2:40 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार हर तरह से युवाओं के टैलेंट को निखार कर उन्हें अवसर देने के लिए तत्पर है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार रोजगार और सम्मान से जोड़ने के लिए निरंतर काम कर रही है। इस सबके बीच खेल प्रतिभा को विशेष मौका देते हुए सरकारी सेवाओं में आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस सबके बीच नए उत्तर प्रदेश की नई खेल संस्कृति को आगे बढ़ते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से 470 खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत चयन चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जानिए क्या है इसका खास उद्देश्य।

नए उत्तर प्रदेश की नई खेल संस्कृति को लेकर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

इसे लेकर जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई खेल संस्कृति है। इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आज उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत चयनित 43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं 132 आरक्षी (पीएसी) सहित कुल 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कैसे सीएम योगी ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार व सुरक्षित भविष्य से जोड़ा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि “आज खिलाड़ियों के लिए खुल रहे सरकारी सेवा के ये द्वार उस बदलाव की तस्वीर भी हैं, जो उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद देखा है। इससे पहले खेल कोटा उपेक्षित था और भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश व पहुंच की चर्चा होती थी। डबल इंजन सरकार ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार व सुरक्षित भविष्य से जोड़ा है। इसी का परिणाम है कि विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस में 866 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

क्या है CM Yogi Adityanath का खेल को लेकर मकसद

सभी चयनित खिलाड़ियों को उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का कहना है कि युवाओं को सरकारी नौकरी, स्वरोजगार और विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ‘खेलो, जीतो, नाम कमाओ- नौकरी में प्राथमिकता पाओ’ की भावना को साकार करते हुए युवाओं को नए अवसर प्रदान कर रहा है। जाहिर की तौर पर खेल को प्रोफेशन बनाकर अपने सपने को साकार करना युवाओं के लिए संभव हो सका है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयासरत है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026