CM Yogi Adityanath: ‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे’, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर यूपी सीएम ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करके विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि उनका त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा एवं मां भारती के प्रति बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit: Google-Yogi Adityanath X Account

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस वक्त प्रदेश में निवेश लाने के प्रयासों में काफी व्यस्त हैं। यूपी सीएम योगी सिंगापुर और जापान दौरे पर थे, जहां उन्होंने कई निवेशकों को यूपी में इन्वेस्ट करने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही कई बड़ी कंपनियों के सीईओ और प्रमुखों के साथ अहम मुलाकात भी की। सीएम योगी की 4 दिन की विदेश यात्रा के दौरान जापान की सबसे फास्ट ट्रेन मैग्लेव ट्रेन में भी सफर किया। ऐसे में जहां एक तरफ, सीएम योगी राज्य को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर, सीएम योगी ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

CM Yogi Adityanath ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को दी विनम्र श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें यादकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। यूपी सीएम ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’ मातृभूमि की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा एवं माँ भारती के प्रति बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन हाइड्रोजन समेत इन क्षेत्रों पर दिया खास जोर

उधर, बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने जापान दौरे के बताया, ‘जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर में, माननीय गवर्नर श्री कोटारो नागासाकी के साथ उत्तर प्रदेश-यामानाशी सहयोग को और मजबूत करने और हमारी बढ़ती स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी बातचीत हुई।’

उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री, टूरिज्म और वोकेशनल एजुकेशन में सहयोग को गहरा करने के लिए एक एमओयू साइन किया गया, जिसमें ग्रीन हाइड्रोजन, क्लीन एनर्जी इनोवेशन और टेक्नोलॉजी एक्सचेंज पर खास ध्यान दिया गया। उत्तर प्रदेश, एनर्जी में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सस्टेनेबल भविष्य के विजन को आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी कानपुर को ग्रीन हाइड्रोजन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर एक्टिव रूप से डेवलप कर रहा है।’

Exit mobile version