---Advertisement---

CM Yogi Adityanath देंगे स्वीकृति प्रमाण-पत्र! लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी PMAY की पहली किस्त, साकार होगा पक्के घर का सपना

CM Yogi Adityanath आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में आवास योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी जिससे उनके पक्के घर का सपना साकार हो सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 16, 2026 4:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ अभी 4:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90000 लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 900 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।

इसको लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। आवास योजना के तहत पहली किस्त पाने के साथ ही लाभार्थियों के पक्के घर का सपना साकार होगा और वे नींव रख अपने सपनों के घर का निर्माण शुरू करा सकेंगे।

लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी PMAY की पहली किस्त!

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की पहली किस्त आज सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी। डीबीटी के माध्यम से सरकार 90000 चयनित लाभार्थियों के खाते में आवास योजना की पहली किस्त जारी करेगी। इसको लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भी खास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश की कई नामचीन हस्तियां इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री यूपी के 20 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान लाभार्थियों से संवाद कर योजना के लाभ एवं अनुभवों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे।

साकार होगा बघरों के पक्के घर का सपना!

हजारों की संख्या में ऐसे बेघर लोग हैं जिन्हें आज पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की पहली किस्त मुहैया कराई जाएगी। डीबीटी के माध्यम से जारी होने वाली 1 लाख रुपए की ये धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी। इसकी मदद से लोग अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू करा सकेंगे। घर की नींव पड़ेगी और फिर निर्माण को रफ्तार दी जा सकेगी। फिर निर्माण कार्य का 75 फीसदी काम या पैसा खत्म होने पर 1 लाख रुपए की दूसरी किस्त जारी होगी।

अंतत: काम समाप्त होने पर सरकार 50000 रुपए की तीसरी किस्त जारी करेगी। ऐसा करते हुए बेघरों के पक्के घर का सपना साकार किया जा सकेगा और उनके सिर छत नसीब होगा। पीएम आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसी मंत्र के साथ सरकार आज 90000 लाभार्थियों के खाते में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की पहली किस्त जारी करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 4, 2026

 Punjab News

अक्टूबर 4, 2026

Rain Alert 5 October 2026

अक्टूबर 4, 2026

Bihar Viral Video

अक्टूबर 4, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 4, 2026

Agra Viral Video

अक्टूबर 4, 2026