---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस होते तो भारत का विभाजन नहीं होता’, यूपी सीएम बोले- ‘पापी पाकिस्तान भी नहीं होता’; जानें खबर

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियां, बहनें अब रात्रि शिफ्ट में कार्य कर सकुशल अपने घर वापस आती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2026 2:50 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में अब 2017 से पहले वाली असुरक्षा नहीं है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बेहतर सुरक्षा और शांति वाला माहौल प्रदान किया है। यूपी में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य की बेटियों और बहनों के लिए सुरक्षा के खास और पुख्ता इंतजाम कर रही है। सीएम योगी ने बीते दिन वीर भूमि चित्तौड़गढ़, राजस्थान में आयोजित विशाल जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया। इस दौरान प्रदेश के मुखिया ने महान स्वतंत्रता सेनानी ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लेकर पाकिस्तान को निशाने पर लिया।

CM Yogi Adityanath चित्तौड़गढ़ में महिलाओं की सुरक्षा पर बोले

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘राजस्थान की इस वीर भूमि ने भारत को पहचान दी है, ये चित्तौड़गढ़ का किला केवल पत्थरों से बना हुआ दुर्ग नहीं, भारत की अस्मिता का प्रहरी है। ‘जौहर’ नारी गरिमा, नारी गौरव का श्रेष्ठतम उदाहरण था। उत्तर प्रदेश की बेटियां, बहनें अब रात्रि शिफ्ट में कार्य कर सकुशल अपने घर वापस आती हैं। राणा सांगा के शरीर पर 80 घाव, ये भारत की अस्मिता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनके शौर्य का प्रमाण है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस होते तो भारत का विभाजन नहीं होता, पापी पाकिस्तान भी नहीं होता।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- ‘कौन लोग हैं, जो जातिवाद के आधार पर…’

बीजेपी के सीनियर लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, ‘सभी क्रांतिकारी एक साथ बोलते थे। भारतवर्ष में सौ बार मेरा जन्म हो, कारण सदा ही मृत्यु का देशोपकारक कर्म हो। स्वामी विवेकानंद ने कहा था- ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’। यह उद्घोष आज भी पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करता है। ‘जाति-जाति’ का शोर मचाते केवल कायर क्रूर, ‘वे’ जातिवाद के आधार पर सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न करने का पाप कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘वैदिक कालीन भारत, आदर्श भारत, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित भारत। ऐसा भारत जहां अन्नदाता किसान उत्पादक था, हमारा कारीगर उद्यमी था, हमारा व्यापारी राष्ट्र को जोड़ने का सेतु था। कौन लोग हैं, जो जातिवाद के आधार पर फिर से समाज को बांट रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने कहा था कि श्री राम और श्रीकृष्ण तो हुए ही नहीं। आज खिलजी वंश को कोई जानने वाला नहीं है, बाबर, औरंगजेब और अकबर के खानदान का कहीं अता-पता नहीं है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 4, 2026

 Punjab News

अक्टूबर 4, 2026

Rain Alert 5 October 2026

अक्टूबर 4, 2026

Bihar Viral Video

अक्टूबर 4, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 4, 2026

Agra Viral Video

अक्टूबर 4, 2026