---Advertisement---

Delhi-NCR Pollution: दिवाली से पहले राजधानी के इस इलाके में 900 के पार पहुंचा AQI, NCR में भी बुरा हाल

Delhi-NCR Pollution: दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का आंकड़ा लगातार गंभीर स्तर को पार कर रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक का आंकड़ा उपलब्ध कराने वाली साइट aqicn.org की माने तो आज यानी बुधवार को राजधानी के आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 999 दर्ज किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Delhi-NCR Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-NCR Pollution: दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का आंकड़ा लगातार गंभीर स्तर को पार कर रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक का आंकड़ा उपलब्ध कराने वाली साइट aqicn.org की माने तो आज यानी बुधवार को राजधानी के आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 999 दर्ज किया गया है। आनंद विहार में दर्ज किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक का ये आंकड़ा बेहद खतरनाक है। दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में भी प्रदूषण का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके तहत आज गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 453 दर्ज किया गया तो वहीं इंदिरापुरम में ये आंकड़ा 269 बताया गया है।

दिल्ली में प्रदूषण की मार

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से स्थिति बेहद भयावह होती जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 999 दर्ज किया गया है। इसके अलावा शाहदरा, श्रीनिवासपुरी व अन्य इलाकों में भी एक्यूआई गंभीर स्तर को पार कर चुका है। प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार विभिन्न तरह की योजनाओं पर काम कर रही है। इसके तहत राजधानी में ग्रैप के चतुर्थ चरण को लागू कर कई तरह की पाबंदियां भी लगा दी गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस समस्या से निपाटारा पाया जा सकेगा।

एनसीआर में प्रदूषण से बुरा हाल

राजधानी दिल्ली के साथ निकटवर्ती इलाके भी प्रदूषण की चपेट में हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज गाजियाबाद के वसुंधरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 453 दर्ज किया गया है। इसके अलावा इंदिरापुरम में एक्यूआई का ये आंकड़ा 269 पर पहुंचा है। वहीं नोएडा के सेक्टर 62 में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक का आंकड़ा 634 बताया गया है। बता दें कि प्रदूषण के कारण राजधानी के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी चिंता

राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के अलग-अलग शहरों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता व्यक्त की थी। कोर्ट ने दिल्ली सरकार के साथ पंजाब व केन्द्र सरकार को भी प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया था कि हम लोगों को मरता हुआ नहीं देख सकते। सरकारों को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा था कि दोषारोपण का खेल छोड़कर प्रदूषण से निपटने के इंतेजाम किए जांए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026