---Advertisement---

Azam Khan के 30 ठिकानों पर ED और इनकम टैक्स की रेड, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है मामला

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खान के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने छापा मारा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 13, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Azam-Khan
Follow Us
---Advertisement---

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खान के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय की रेड पड़ी है। इस छापेमारी को उत्तर प्रदेश के कई जिले में अंजाम दिया जा रहा है, जहां सुबह से ही तलाशी ली जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी लखनऊ, मेरठ, रामपुर और गाजियाबाद समेत आजम खान के 30 ठिकानों पर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है।

अल जौहर ट्रस्ट पर भी है IT की नजर

इसके अलावा आजम खान के अल जौहर ट्रस्ट पर भी आईटी की नजर है। रामपुर में एक बड़ी आईटी टीम द्वारा तलाशी ली जा रही है। आजम खान के ठिकानों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। हालांकि, अभी तक आयकर विभाग की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आयकर विभाग की कई टीमें अलग अलग जगहों पर छापेमारी में जुटी हैं।

कम नहीं हो रही आजम खान की मुसीबतें

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आजम खान को हेट स्पीच के मामले में सजा भी सुनाई जा चुकी है। इसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो गई थी। इसके अलावा आजम खान की रामपुर में मौलाना अली जौहर नाम की यूनिवर्सिटी भी जांच एजेंसियों के रडार पर है। इसी यूनिवर्सिटी को मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट संचालित करता है। आरोप है कि आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए तमाम जमीन अधिग्रहण की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026