---Advertisement---

Farrukhabad Link Expressway बदलेगा मैनपुरी, कन्नौज की तस्वीर! आगरा-लखनऊ से गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ संभावनाओं के द्वार खोलेगी परियोजना

Farrukhabad Link Expressway इटावा में आगरा-लखनऊ, तो वहीं हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़कर संभावनाओं के तमाम नए द्वार खोलेगा। इस परियोजना से जहां एक ओर कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक दृष्टिकोण से भी फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बेहद अहम साबित होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 16, 2026 3:05 अपराह्न

Farrukhabad Link Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Farrukhabad Link Expressway: यूपी की पहचान एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में हो रही है। इस कड़ी में एक नई परियोजना सूबे की तस्वीर बदलने का काम करने जा रही है। यहां बात फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना की हो रही है जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम शीघ्र शुरू होने वाला है। इसके लिए 895 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दे गई है।

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे यूपी की चर्चित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम करेगा। फर्रुखाबाद एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, कुदरैल (इटावा) से शुरू होकर गंगा एक्सप्रेस-वे, सयाइजपुर (हरदोई) पर समाप्त होगा। ये मैनपुरी, कन्नौज के साथ शांहजहापुर की तस्वीर भी बदलेगा।

मैनपुरी, कन्नौज की तस्वीर बदलेगा Farrukhabad Link Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे मैनपुरी, शाहजहांपुर, कन्नौज जैसे जिलों की तस्वीर बदलेगा। नया एक्सप्रेसवे इटावा के कुदरैल से शुरू होगा जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का एक सिरा है। वहीं ये एक्सप्रेसवे हरदोई के सयाइजपुर में खत्म होगा जहां गंगा एक्सप्रेसवे का सिरा है।

ऐसा कर फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। लिंक एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद, मैनपुरी, शाहजहांपुर और कन्नौज होते हुए हरदोई तक जाएगा। ऐसी स्थिति में मैनपुरी, कन्नौज, शाहजहांपुर जैसे जिलों की तस्वीर बदल सकती है। एक्सप्रेसवे के किनारे व्यवसायिक से लेकर शैक्षणिक और चिकित्सकीय प्रतिष्ठानें संभावनाओं के तमाम द्वार खोलते गुए अर्थव्यवस्था को रफ्तार दे सकती हैं।

आगरा-लखनऊ से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ संभावनाओं के द्वार खोलेगी परियोजना

इटावा में कुदरैल से शुरू हो रहा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे हरदोई में स्थित सयाइजपुर में खत्म होगा। लिंक एक्सप्रेसवे एक ओर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को, तो दूसरी ओर गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। इससे कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय लोगों का सफर भी आसान होगा। एक्सप्रेसवे के किनारे शैक्षणिक संस्थान, होटल, रेस्तरा आदि के निर्माण से संभावनाओं के तमाम नए द्वार खुलेंगे। कुलजमा बात करें तो फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे यूपी की तस्वीर बदलते हुए लोगों के समक्ष तमाम नए अवसर सृजित करेगा। इसमें रोजगार से लेकर स्वरोजगार तक जैसे अवसर शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026