---Advertisement---

Fog Alert 17 Dec 2025: घने कोहरे की चादर से लिपटा यूपी, बिहार, तो इन जगहों में शीतलहर से हड्डी गलाने देने वाली ठंड की हुई शुरूआत; जानें देशभर का वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 17 Dec 2025: उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक, मौसम की मार से देशभर में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 16, 2025 6:07 अपराह्न

Fog Alert 17 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 17 Dec 2025: उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक, मौसम की मार से देशभर में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण कई जगहों पर जानमाल का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा शीतलहर ने लोगों की टेंशन बढ़ दी है। आईएमडी ने दो लोगों को घरों के अंदर ही रहने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग ने ठंड का डबल अटैक जारी है। बर्फबारी के साथ-साथ कई जगहों पर बारिश ने आफत मचा रखी है। आने वाले दिनों में भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

यूपी-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ठंड के मौसम ने जोर पकड़ लिया है। अधिकांश जिलों में तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है और कोहरे का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि सड़कों पर गाड़ियां तक नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और पंजाब और ओडिशा के कुछ छिटपुट इलाकों में सुबह के समय बहुत घना से घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) छाया रहा।

ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और मेघालय के छिटपुट इलाकों में घना कोहरा (दृश्यता 50-199 मीटर) देखा गया। अगर बिहार की बात करें तो बिहार की राजधानी पटना, भागलपुर, दरभंगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बेगूसराय, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, औरंगाबाद, राजगीर, किशनगंज में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल? Fog Alert 17 Dec 2025

उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 17 से 20 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 17 और 18 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 17 से 21 तारीख के दौरान, पंजाब में 17 से 20 तारीख के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 तारीख के दौरान, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। दिल्ली में भी विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 19, 2026

Punjab News

मार्च 19, 2026

 Punjab News

मार्च 19, 2026

Punjab News

मार्च 19, 2026

Rashifal 20 March 2026

मार्च 19, 2026

Delhi Mumbai Expressway

मार्च 19, 2026